Jharkhand News: 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश, हर नागरिक लगाए एक पौधा

खेलगांव, रांची में आयोजित 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में मुख्यमंत्री का संबोधन

Jharkhand News: 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश, हर नागरिक लगाए एक पौधा
रांची के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव-2026 के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव-2026 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक नागरिक से कम-से-कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव-2026 में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विधायक कल्पना सोरेन के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और राज्यवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज दुनिया की सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक है, जिसका प्रभाव पर्यावरण के साथ-साथ कृषि, जल संसाधन, जैव विविधता और मानव जीवन पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर ही सतत विकास संभव है।

पर्यावरण संरक्षण बने जनआंदोलन, राज्यव्यापी वन महोत्सव में मुख्यमंत्री का आह्वान
जलवायु परिवर्तन, वन संरक्षण और जैव विविधता पर रखा विस्तृत दृष्टिकोण

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन जैसे प्राकृतिक संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करना होगा। वृक्षारोपण, वन संरक्षण, जल संरक्षण और जैव विविधता के संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।

हर नागरिक लगाए एक पौधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में विभिन्न अभियानों के तहत लगाए गए पौधों की स्थिति का स्वयं निरीक्षण करेंगे और उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Politics News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिले भारत रत्न! पहली पुण्यतिथि पर उठी बड़ी मांग

जलवायु परिवर्तन से बढ़ रही प्राकृतिक आपदाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनियमित वर्षा, बादल फटना, भीषण गर्मी, सूखा और बिजली गिरने जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसका सीधा असर किसानों, ग्रामीण क्षेत्रों, पशु-पक्षियों और वन्यजीवों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय असंतुलन के कारण मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें: शराब घोटाला केस में एसीबी के सामने पेश हुए अरुण सिंह, घंटों हुई पूछताछ

स्थानीय प्रजातियों के वृक्षों को मिलेगी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में वृक्षारोपण अभियानों के दौरान स्थानीय, फलदार, छायादार, औषधीय और वन्यजीवों के अनुकूल वृक्ष प्रजातियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे हरित आवरण बढ़ेगा, भूजल संरक्षण होगा और जैव विविधता को मजबूती मिलेगी।

20 वन मित्रों और समिति प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

वन महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने वन संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सामुदायिक वन प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के विभिन्न वन प्रमंडलों के 20 वन मित्रों एवं समिति प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन लोगों का योगदान हरित झारखंड के निर्माण में प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम में विधायक कल्पना सोरेन, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, सचिव अबू बकर सिद्दीकी सहित विभाग के कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नव-नामांकित छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित Ranchi News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में नव-नामांकित छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित
Hazaribagh News: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक के लिए विधानसभा में गरजे विधायक प्रदीप प्रसाद
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश
Bokaro News: बीएसएल में वैधानिक प्रावधान एवं अनुबंध निष्पादन में दस्तावेजीकरण पर अधिकारियों का विशेष प्रशिक्षण
Ranchi News: CCL कर्मी के आश्रित को मिला 1 करोड़ का दुर्घटना मृत्यु लाभ, PNB कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज बना सुरक्षा कवच
Koderma News: जंगली जानवरों के हमले में प्रभावित 35 परिवारों को मिला वन विभाग का मुआवजा
Koderma News: दुमदुमा में डीसीएम ट्रक पर लोड हो रहे 65 डीआई पाइप के साथ दो पकड़े गए
JPSC विवाद: राहुल क्रांति से अस्पताल में मिले भाजपा नेता, JPSC-JSSC छात्र आंदोलन को दिया समर्थन
Ranchi News: BIT मेसरा में AI फॉर मेंटल हेल्थ पर 5-दिवसीय कार्यशाला का समापन
Ranchi News: रांची में होगी 55वीं अखिल भारतीय खान बचाव प्रतियोगिता, CCL ने शुरू की जोरदार तैयारियां
Giridih News: कानून-व्यवस्था होगी मजबूत, डीसी और एसपी ने 32 नए वाहनों को दिखाई हरी झंडी
Jharkhand News: 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संदेश, हर नागरिक लगाए एक पौधा