शराब घोटाला केस में एसीबी के सामने पेश हुए अरुण सिंह, घंटों हुई पूछताछ

जमीन खरीद और संपत्ति निवेश पर गहन पूछताछ

शराब घोटाला केस में एसीबी के सामने पेश हुए अरुण सिंह, घंटों हुई पूछताछ
(रांची एसीबी)

झारखंड के चर्चित शराब घोटाले में हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद नेक्सजेन के सीईओ अरुण कुमार सिंह बुधवार को एसीबी कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने उनसे घंटों पूछताछ कर संपत्ति खरीद, वित्तीय लेनदेन और आईएएस विनय चौबे के साथ कारोबारी संबंधों से जुड़ी जानकारियां जुटाईं।

रांची: झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में नेक्सजेन के सीईओ अरुण कुमार सिंह बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के समक्ष पेश हुए। उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिलने के बाद वह दोपहर करीब 3 बजे एसीबी कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे कई घंटे तक कड़ाई से पूछताछ की गई।

अधिकारियों ने पूछा कि वह विनय चौबे के कितने करीबी थे, उन्हें कब और कितनी राशि दी गई, कथित शराब घोटाले से अर्जित पैसे कहां-कहां लगाए गए और उन पैसों से किन-किन जगहों पर जमीन या अन्य संपत्तियां खरीदी गईं। ऐसे भी ने पूछा कि विनय चौबे और विनय सिंह में क्या-क्या रिश्ता है। शराब घोटाला का पूरा पैसा इन दोनों के पास थे तो क्या किए।

Jharkhand Govt Ad
इसके अलावा एसीबी ने यह भी पूछा कि कथित घोटाले की रकम किन लोगों तक पहुंची, पैसों का लेनदेन किस माध्यम से हुआ और विनय चौबे व अरुण कुमार सिंह के बीच कारोबारी तथा वित्तीय संबंध क्या थे। जांच एजेंसी ने कथित निवेश, संपत्ति खरीद और आर्थिक लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर भी सवाल किए।

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अरुण कुमार सिंह ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां जांच टीम के साथ साझा कीं। उन्होंने कथित तौर पर कुछ स्थानों पर जमीन खरीदने और अन्य वित्तीय लेनदेन से जुड़े तथ्यों की जानकारी भी दी।

यह भी पढ़ें: Religion News: सावन की पहली सोमवारी पर शिवमय हुई राजधानी, पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

शराब घोटाला केस में एसीबी के सामने पेश हुए अरुण सिंह, घंटों हुई पूछताछ शराब घोटाला केस में एसीबी के सामने पेश हुए अरुण सिंह, घंटों हुई पूछताछ
जेपीएससी और जेएसएससी छात्रों ने राहुल गांधी से फोन पर की बात, सरकार से वार्ता और सहयोग का दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम राहत कोष में दिए 3 करोड़ रुपये, असम के मुख्यमंत्री ने जताया आभार
सनी देओल फैंस हैरान! आखिर 2027 तक के लिए क्यों टली 'परशुराम'?
Deoghar News: श्रावणी मेले में पूर्व रेलवे की बेहतर व्यवस्था, 4 दिनों में 3.75 लाख श्रद्धालुओं ने की यात्रा
Palamu News: अंधविश्वास में युवक की हत्या, उँटारी रोड पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा
Palamu News: प्रभात मेहता हत्याकांड में पुलिस को सफलता, दूसरा आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
Palamu News: भाजपा नेता किशोर पाण्डेय ने बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा से की शिष्टाचार मुलाकात
Palamu News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर छतरपुर अनुमंडल कार्यालय में बैठक संपन्न, तैयारियों की हुई समीक्षा
Palamu News: उपायुक्त शेखावत की सख्त हिदायत, उर्वरकों की कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगेगा अंकुश
Dhanbad News: सीआईएसएफ ने कोयलांचल में चलाया विशेष अभियान, 143 कोयला वाहनों की सघन जांच
Dhanbad News: बस्ताकोला एरिया 9 में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 15 टन अवैध कोयला जब्त