Koderma News: दुमदुमा में डीसीएम ट्रक पर लोड हो रहे 65 डीआई पाइप के साथ दो पकड़े गए
सरकारी जलापूर्ति योजना को नुकसान पहुंचाने की साजिश विफल
कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमदुमा गांव से पुलिस ने नल-जल योजना के 65 पीस डीआई पाइप चोरी कर डीसीएम ट्रक में लोड करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ट्रक और दो मोबाइल जब्त कर सतगावां थाना कांड संख्या 62/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोडरमा: पुलिस को सूचना मिली थी की सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुमदुमा में नल जल योजना अंतर्गत जलापूर्ति निर्माण हेतु रखे गए पाइपों को अज्ञात अपराधियों द्वारा चोरी करने के लिए एक डी०सी०एम० वाहन में लोड किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, कोडरमा द्वारा थाना प्रभारी, सतगावाँ को निर्देश दिया गया।
तत्पश्चात थाना प्रभारी, सतगावां बलों के साथ सूचनास्थल पर पहुँचे,जहाँ मौके से वाहन चालक आनन्दु कौर पे० प्रदीप कौर ग्राम+थाना चुचरा एवं उप चालक राहुल मंडल पे० दिलीप मंडल ग्राम+थाना चन्दननगर दोनों जिला हुगली, पं० बंगाल को पकडा गया तथा डी०सी०एम० ट्रक संख्या WB15L1467 पर लोड जलापूर्ति योजना का 65 पीस डी०आई० पाइप को बरामद किया गया।

आनन्दु कौर पे० प्रदीप कौर ग्राम थाना चुचरा
राहुल मंडल पे० दिलीप मंडल ग्राम थाना चन्दननगर दोनों जिला हुगली, पं० बंगाल
बरामद / जप्ती
डी०सी०एम० छः चक्का ट्रक पंजीयन सं0 WB15L WB15L 1467 एवं उसपर लोड डी०आई० पाईप - 65 पीस
मोबाईल - 2
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News







