Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. सत्र 2024–26 के प्रशिक्षुओं का विदाई समारोह आयोजित

सहायक प्राध्यापक संजीत कुमार ने दिया धन्यवाद ज्ञापन

Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. सत्र 2024–26 के प्रशिक्षुओं का विदाई समारोह आयोजित
(ग्रिजली कॉलेज विदाई समारोह)

कोडरमा स्थित ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. सत्र 2024–26 के प्रशिक्षुओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहाँ प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में  बी.एड. सत्र 2024–26 के प्रशिक्षुओं के शैक्षणिक सत्र पूर्ण होने के उपरान्त विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बी.एड. सत्र 2025–27 के प्रशिक्षुओं द्वारा बी.एड. सत्र 2024–26 के प्रशिक्षुओं का तिलक लगाकर  स्वागत किया गया। 

तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने स्वागत उद्बोधन दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि  एक शिक्षक केवल पुस्तकों का ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि समाज के भविष्य का निर्माण भी करता है। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने ज्ञान, नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच एवं सेवा-भाव से विद्यार्थियों के जीवन में नई प्रेरणा का संचार करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने प्रशिक्षुओं को महाविद्यालय से पूर्ववर्ती छात्र के रूप में जुड़े रहने की अपील की। तत्पश्चात् महाविद्यालय द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम  के बाद सभी प्रशिक्षुओं ने सामूहिक भोज किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष मनीष कपसिमे, सचिव अविनाश कुमार सेठ एवं मुख्य परिचालन अधिकारी तनिष्क सेठ ने प्रशिक्षुओं की कड़ी मेहनत, कार्य के प्रति उनकी तत्परता एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

यह भी पढ़ें: Koderma News: परसाबाद गांव में 2 वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल

कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी.एड. सत्र 2024–26 एवं 2025–27 के सभी प्रशिक्षुओं सहित डी.एल.एड. विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, शैक्षणिक समन्वयक सौरभ शर्मा, आईक्यूएसी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डी.एल.एड. समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा तथा सभी सहायक प्राध्यापक डॉ. रामकृष्ण प्रसाद, डॉ. इंद्र कुमार जायसवाल, अनिल दास, सीताराम यादव, बिनीता कुमारी एवं सभी शिक्षकेतर कर्मचारी सुचित कुमार, दीपक कुमार पाण्डेय, आलम मुख्तार, सुधीर साव, विवेक कुमार तथा ओंकार कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: पासवा की कोडरमा प्रखंड इकाई का गठन, प्रवीण मोदी बने अध्यक्ष

कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षु समीना प्रवीण एवं दिव्या कुमारी ने संयुक्त रूप से किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक संजीत कुमार के द्वारा किया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार