Koderma News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता

महिला थाना प्रभारी हेमा कुमारी रही शामिल

Koderma News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता
(दुष्कर्म आरोपी रूपलाल गिरफ्तार)

कोडरमा थाना क्षेत्र के छोटकीबागी में नाबालिग से दुष्कर्म के नामजद आरोपी रूपलाल मेहता को पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष द्वारा गठित विशेष अनुसंधान टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

कोडरमा: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी को पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोडरमा की ओर से 8 अगस्त को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। 

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को छोटकीबागी निवासी महिला ने कोडरमा थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि 2 अगस्त 2026 की शाम करीब 3 बजे उनकी नाबालिग पुत्री को घर में अकेला पाकर उनके बगल में किराए पर रहने वाले रूपलाल मेहता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आवेदन के आधार पर कोडरमा थाना कांड संख्या 149/26 के तहत धारा 65(2) बीएनएस एवं 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। 

Jharkhand Govt Ad
मामले की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं अन्य कानूनी कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कोडरमा के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया। टीम में तकनीकी शाखा के कर्मियों को भी शामिल किया गया।पुलिस के अनुसार, टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी और अनुसंधान किया। 

इसी क्रम में नामजद आरोपी रूपलाल मेहता, पिता जगदीश मेहता, निवासी मसनोडीह, थाना डोमचांच, जिला कोडरमा को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी टीम में पुअनि सह महिला थाना प्रभारी हेमा कुमारी, पुअनि धनेश्वर कुमार, सौरभ शर्मा, कोडरमा थाना और सशस्त्र बल, कोडरमा थाना एवं तकनीकी शाखा के जवान शामिल थे।

यह भी पढ़ें: Koderma News: जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने प्रशिक्षण का किया उद्घाटन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में विश्व जनजाति दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह आयोजित Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में विश्व जनजाति दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह आयोजित
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती से मिलकर उठाई डीड राइटरों की समस्याएं
सीआईडी जांच केवल आई-वॉश, पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए सरकार: शशांक राज
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जेवलिन थ्रो विजेताओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Ranchi News: 09-10 अगस्त को आदिवासी महोत्सव, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
Bokaro News: स्वांग कॉलोनी में अवैध क्वार्टर कब्जे पर सीसीएल कथारा जीएम का कड़ा रुख
Sahibganj News: सड़क कम, गड्ढे ज्यादा! साहिबगंज में बारिश ने खोली बदहाल सड़कों की पोल
Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कतार प्रबंधन प्राथमिकता
आदित्य साहू ने अनशनरत छात्रों से की मुलाकात, जेपीएससी-जेएसएससी की सीबीआई जांच मांगी
JPSC विवाद: JPSC-CGL विवाद पर पाकुड़िया में प्रदर्शन, ABVP ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक समारोह में पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन
pakur News: खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, आमड़ापाड़ा में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण