Koderma News: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में चमके कोडरमा के जवान
प्रेरणादायी उपलब्धि से जवानों में बढ़ा उत्साह
उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में कोडरमा जिला बल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 10 पदक अपने नाम किए। हजारीबाग के पदमा रेंज में आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ कोडरमा पुलिस ने ओवरऑल रनर-अप का खिताब हासिल किया।
कोडरमा: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में कोडरमा जिला बल के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 05 स्वर्ण, 03 रजत एवं 02 कांस्य सहित कुल 10 पदक अपने नाम किए। इस उपलब्धि के साथ कोडरमा जिला बल ने प्रतियोगिता में ओवरऑल रनर-अप का खिताब हासिल किया।
दिनांक 6 एवं 7 अगस्त को हजारीबाग जिला के तत्वावधान में पदमा शूटिंग रेंज में आयोजित दो दिवसीय उत्तरी छोटानागपुर पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में कोडरमा जिला बल के पुलिसकर्मियों ने विभिन्न वर्गों में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट निशानेबाजी के साथ अनुशासन, एकाग्रता एवं तकनीकी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में कोडरमा के प्रतिभागियों ने 05 स्वर्ण, 03 रजत और 02 कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर कोडरमा जिला बल को प्रतियोगिता में ओवरऑल रनर-अप का खिताब मिला।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.









