Sahebganj News: तीनपहाड़ के लोहिया भवन के पास लटका बिजली का तार, बड़े हादसे का खतरा
अब्दुल्ला अंसारी ने बिजली विभाग से की तुरंत कार्रवाई की मांग
साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ स्थित लोहिया भवन के पास नीचे टोला में बिजली के खंभे से एक तार काफी नीचे लटका हुआ है, जिससे रोजाना गुजरने वाले दो स्कूलों के बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल्ला अंसारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों से तुरंत जांच कर तार को ठीक कराने की मांग की है।
साहिबगंज: जनहित में एक गंभीर सूचना सामने आई है। तीनपहाड़ के लोहिया भवन के पास, नीचे टोला में बिजली के खंभे से एक तार काफी नीचे तक लटका हुआ है। यह तार चालू है या बंद, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। सबसे चिंता की बात यह है कि इसी रास्ते से रोजाना दो स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चे आते-जाते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लटके हुए तार से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बरसात के मौसम में नमी के कारण बिजली का करंट और भी खतरनाक हो जाता है। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी बच्चे के साथ अनहोनी हो सकती है।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.









