Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने गांडेय नवोदय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन का दिया निर्देश

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने गांडेय नवोदय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
(गांडेय नवोदय विद्यालय निरीक्षण)

गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने गांडेय प्रखंड अंतर्गत नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक, आधारभूत एवं आवासीय सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं, छात्रावास और किचेन शेड की जांच करते हुए अधिकारियों को विद्यार्थियों को पौष्टिक भोजन, स्वच्छ वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

गिरिडीह: उपायुक्त, रामनिवास यादव ने गांडेय प्रखंड अंतर्गत संचालित नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक, आधारभूत, आवासीय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय की कक्षाओं का भ्रमण कर विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, पाठ्यक्रम की प्रगति एवं आगामी परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं तथा पढ़ाई के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने शिक्षकों से भी शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन से संबंधित जानकारी ली।

Jharkhand Govt Ad
उपायुक्त ने विद्यालय में बच्चों के रहने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने छात्रावास के कमरों, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, बिजली सहित विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए तथा आवासीय परिसर की साफ-सफाई एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इसके अलावा उपायुक्त ने विद्यालय के किचेन शेड एवं भोजन व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन तैयार किए जाने की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कर्मियों को भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 

यह भी पढ़ें: Politics News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर पाकुड़ एसपी ने दी श्रद्धांजलि

उपायुक्त ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, आधारभूत संरचना एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध उपस्थिति पंजी, सामग्री पंजी एवं अन्य अभिलेखों की जांच करते हुए आवश्यक जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Vidhansabha: विधानसभा में बिजली व्यवस्था पर बरसीं विधायक मंजू कुमारी, सरकार के जवाब से जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर आवासीय सुविधा, पौष्टिक भोजन, स्वच्छ वातावरण एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ उनके स्वास्थ्य, स्वच्छता, अनुशासन एवं मानसिक व बौद्धिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों से संबंधित किसी भी समस्या का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेते हुए उसका यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही विद्यालय की सभी व्यवस्थाओं का नियमित अनुश्रवण करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मौके पर सहायक समाहर्ता,  यश कुमार सहित विद्यालय प्रबंधन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में विश्व जनजाति दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह आयोजित Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में विश्व जनजाति दिवस की पूर्व संध्या पर समारोह आयोजित
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने उपायुक्त हेमंत सती से मिलकर उठाई डीड राइटरों की समस्याएं
सीआईडी जांच केवल आई-वॉश, पूरे मामले की सीबीआई जांच कराए सरकार: शशांक राज
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने जेवलिन थ्रो विजेताओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Ranchi News: 09-10 अगस्त को आदिवासी महोत्सव, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
Bokaro News: स्वांग कॉलोनी में अवैध क्वार्टर कब्जे पर सीसीएल कथारा जीएम का कड़ा रुख
Sahibganj News: सड़क कम, गड्ढे ज्यादा! साहिबगंज में बारिश ने खोली बदहाल सड़कों की पोल
Deoghar News: राजकीय श्रावणी मेला की दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कतार प्रबंधन प्राथमिकता
आदित्य साहू ने अनशनरत छात्रों से की मुलाकात, जेपीएससी-जेएसएससी की सीबीआई जांच मांगी
JPSC विवाद: JPSC-CGL विवाद पर पाकुड़िया में प्रदर्शन, ABVP ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
नवनियुक्त सहायक बिशप आनंद डेविड खाल्खो के अभिषेक समारोह में पहुंचे सीएम हेमन्त सोरेन
pakur News: खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, आमड़ापाड़ा में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण