Jharkhand Vidhansabha: विधानसभा में बिजली व्यवस्था पर बरसीं विधायक मंजू कुमारी, सरकार के जवाब से जताई नाराजगी
सरकार के 24 और 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने के दावे पर सवाल
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था और खराब ट्रांसफार्मरों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कई गांवों में ट्रांसफार्मर महीनों तक खराब पड़े रहते हैं, जिससे ग्रामीणों को लंबे समय तक बिजली संकट झेलना पड़ता है। सरकार के उस दावे पर भी उन्होंने सवाल उठाया जिसमें शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने की बात कही गई है।
गिरिडीह: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में जमुआ विधानसभा की विधायक मंजू कुमारी ने बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जमुआ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में ट्रांसफार्मर महीनों से खराब पड़े रहते हैं, जिससे ग्रामीणों को लंबे समय तक बिजली संकट का सामना करना पड़ता है।
विधायक ने सरकार के उस दावे पर सवाल उठाई जिसमें शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 48 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर बदलने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है और कई गांवों में खराब ट्रांसफार्मर समय पर नहीं बदले जाते।

हालांकि, विभागीय उत्तर से असंतुष्ट विधायक मंजू कुमारी ने सरकार से जमीनी स्तर पर व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने और खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर बदलने की मांग की।









