Koderma News: डीवीसी केटीपीएस प्लांट में सर्पदंश सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय प्रक्रिया की जानकारी

Koderma News: डीवीसी केटीपीएस प्लांट में सर्पदंश सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
(केटीपीएस स्वास्थ्य जागरूकता बैठक)

जयनगर स्थित डीवीसी केटीपीएस प्लांट सभागार में शनिवार को सर्पदंश सुरक्षा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीजीएम डॉ. संघमित्रा नंदी ने श्रमिकों और अधिकारियों को मानसून के दौरान सर्पदंश से बचाव, सही प्राथमिक उपचार और त्वरित चिकित्सकीय सहायता के महत्व से अवगत कराया।

कोडरमा: डीवीसी केटीपीएस प्लांट सभागार में शनिवार को सर्पदंश सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य, सुरक्षा।जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य विशेष रूप से मानसून के मौसम में सर्पदंश से जुड़े संभावित जोखिमों के प्रति श्रमिकों एवं अधिकारियों को जागरूक करना तथा सर्पदंश की स्थिति में आवश्यक सावधानियों, प्राथमिक उपचार एवं उचित चिकित्सकीय प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दिया गया।कार्यक्रम में मैकॉबर बीके लिमिटेड के बड़ी संख्या में श्रमिकों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 प्रतिभागियों को सर्पदंश की स्थिति में घबराने के बजाय शांत रहने, हानिकारक एवं पारंपरिक उपचार पद्धतियों से बचने तथा तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र/अस्पताल में चिकित्सकीय उपचार प्राप्त करने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान सुरक्षित कार्य वातावरण बनाए रखने, ऐसे स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने जहाँ सर्पों की आवाजाही की संभावना रहती है तथा सहकर्मियों एवं परिवार के सदस्यों के बीच सर्पदंश से बचाव एवं ऐसी स्थिति में अपनाए जाने वाले उचित उपायों के संबंध में जागरूकता फैलाने पर भी विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षक डॉ. संघमित्रा नंदी, डीजीएम (स्वास्थ्य सेवाएं), डीवीसी केटीपीएस इस मौके पर काफी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

pakur News: खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, आमड़ापाड़ा में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण pakur News: खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, आमड़ापाड़ा में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण
Adivasi Mahotsav: मोरहाबादी में सजेगा आदिवासी संस्कृति का भव्य मंच, वंदना दादेल ने तैयारियों का लिया जायजा
तकनीक और परंपरा के समन्वय से संभव है आदिवासी सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सपना
JPSC विवाद: JPSC-JSSC कथित धांधली पर सरकार और छात्रों की वार्ता, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने गांडेय नवोदय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
गिरिडीह में पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
Koderma News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता
Koderma News: सीओ सारांस जैन ने गरियाय बिरहोर टोला का किया औचक निरीक्षण
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने की अपील, 9 अगस्त शिविर में जुड़वाएं नाम
Sahebganj News: तीनपहाड़ के लोहिया भवन के पास लटका बिजली का तार, बड़े हादसे का खतरा
Koderma News: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में चमके कोडरमा के जवान
Hazaribagh News: अमनारी में मिट्टी का पुराना घर धंसा, चांदी के सिक्कों से भरा कलश मिलने की सूचना से मचा हड़कंप