Koderma News: क्रेड हार्ट स्कूल में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से 'नशा मुक्त भारत अभियान' आयोजित

500 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

Koderma News: क्रेड हार्ट स्कूल में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से 'नशा मुक्त भारत अभियान' आयोजित
(नशा मुक्त भारत अभियान)

कोडरमा के झुमरी तिलैया स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 8वीं से 12वीं तक के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशामुक्त भारत के निर्माण की राष्ट्रीय शपथ ली।

कोडरमा: सेक्रेड हार्ट स्कूल, झुमरी तिलैया में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय झुमरी तिलैया शाखा की बहन रुचिका, जूली मिश्रा और प्रिंस कुमार थे। बहन रुचिका और जूली मिश्रा ने बच्चों को नशा से दूर रहने और जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भारत को नशा मुक्त बनाने के इस अभियान में आपका सहयोग अपेक्षित है। 

Jharkhand Govt Ad
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, अनुशासित एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय में प्राचार्य प्रमोद शर्मा, उप प्राचार्य प्रवीण कुमार और प्रियंका मित्रा द्वारा मुख्य अतिथि एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम, नशे से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली पर जागरूकता सत्र तथा नशामुक्त भारत के लिए राष्ट्रीय शपथ का आयोजन किया गया।

उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने समय और ऊर्जा का उपयोग शिक्षा, खेल, रचनात्मक गतिविधियों एवं राष्ट्र निर्माण में करनें की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशामुक्त रहने तथा अपने मित्रों और समाज में भी नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: ग्रिजली पब्लिक स्कूल में यूकेजी के नन्हे बच्चों ने सीखी 'किचनैट एक्टिविटी'

प्राचार्य प्रमोद शर्मा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें नशे से दूर रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर, सकारात्मक सोच और मजबूत संस्कार ही सफल जीवन की नींव हैं। प्रत्येक विद्यार्थी नशे को दृढ़ता से ‘ना’ कहकर एक स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: शिक्षा व्यवस्था बचाने को जेजे कॉलेज संघर्ष समिति का आंदोलन तेज, 9 अगस्त को बैठक

कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य प्रवीण कुमार ने किया। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर अमृत शंकर झा, सुनील पाठक, शुभम झा, अभिलाष सिंह, नीतिका सिंह, फैयाज कैसर, विक्रम दांगी, भोला कुमार, प्रियंका मित्र विश्वास  के अलावा अन्य शिक्षक मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

pakur News: खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, आमड़ापाड़ा में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण pakur News: खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, आमड़ापाड़ा में खाद दुकानों का औचक निरीक्षण
Adivasi Mahotsav: मोरहाबादी में सजेगा आदिवासी संस्कृति का भव्य मंच, वंदना दादेल ने तैयारियों का लिया जायजा
तकनीक और परंपरा के समन्वय से संभव है आदिवासी सांस्कृतिक पुनर्जागरण का सपना
JPSC विवाद: JPSC-JSSC कथित धांधली पर सरकार और छात्रों की वार्ता, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने गांडेय नवोदय विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
गिरिडीह में पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
Koderma News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता
Koderma News: सीओ सारांस जैन ने गरियाय बिरहोर टोला का किया औचक निरीक्षण
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने की अपील, 9 अगस्त शिविर में जुड़वाएं नाम
Sahebganj News: तीनपहाड़ के लोहिया भवन के पास लटका बिजली का तार, बड़े हादसे का खतरा
Koderma News: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में चमके कोडरमा के जवान
Hazaribagh News: अमनारी में मिट्टी का पुराना घर धंसा, चांदी के सिक्कों से भरा कलश मिलने की सूचना से मचा हड़कंप