Giridih News: न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, पहुंच पथ की बदहाली से लोगों में आक्रोश

रैक प्वाइंट के कारण भारी वाहनों की आवाजाही से दोनों पहुंच पथों पर उड़ती है धूल, प्रदूषण से परेशान आसपास के लोग।

Giridih News: न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, पहुंच पथ की बदहाली से लोगों में आक्रोश
न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन तक जाने वाले बदहाल पहुंच पथ और बुनियादी सुविधाओं की कमी से परेशान यात्री व स्थानीय लोग।

गिरिडीह के न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर मूलभूत यात्री सुविधाओं और पहुंच पथ की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों के अनुसार स्टेशन पर तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव और रैक प्वाइंट होने के बावजूद पेयजल एवं शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाओं का समुचित प्रबंध नहीं है। स्टेशन से मुख्य मार्ग तक जाने वाले दोनों पहुंच पथ कच्चे हैं। रैक प्वाइंट के कारण भारी वाहनों की आवाजाही से धूल की समस्या बनी रहती है, जबकि बारिश में सड़क गड्ढों और कीचड़ से भर जाती है।

गिरिडीह:  सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला को न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन (NGRD) की बदहाल व्यवस्था को लेकर शिकायत मिली है। लोगों का कहना है कि ईस्ट सेंट्रल रेलवे के अधीन बने इस स्टेशन पर वर्तमान में तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव है और यहां रैक प्वाइंट भी बनाया गया है, लेकिन इसके बावजूद यात्रियों के लिए पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का समुचित प्रबंध नहीं है।

स्थानीय लोगों के अनुसार स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ माल परिवहन के लिए स्टेशन से मुख्य मार्ग तक जाने वाले दोनों पहुंच पथ कच्चे हैं। रैक प्वाइंट के कारण भारी वाहनों एवं ट्रकों की आवाजाही से सड़क से लगातार धूल उड़ती रहती है, जिससे आसपास की बड़ी आबादी प्रदूषण की समस्या से जूझ रही है।

Jharkhand Govt Ad
वहीं, बरसात के दिनों में इन दोनों पहुंच पथों की स्थिति और भी बदतर हो जाती है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान यह समझना भी मुश्किल हो जाता है कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों पर सड़क।

इस बदहाल व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने संबंधित रेल अधिकारियों से इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए पेयजल एवं शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने रेल मंत्रालय एवं रेल मंत्री से भी आग्रह किया कि स्टेशन के दोनों पहुंच पथों का अविलंब सुदृढ़ीकरण एवं पक्कीकरण कराया जाए, ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों को राहत मिल सके तथा धूल एवं कीचड़ की समस्या से निजात मिले।

यह भी पढ़ें: Giridih News: एसपी डॉ. विमल कुमार ने कांवरिया सेवा शिविर का फीता काटकर किया उद्घाटन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने की अपील, 9 अगस्त शिविर में जुड़वाएं नाम Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने की अपील, 9 अगस्त शिविर में जुड़वाएं नाम
Sahebganj News: तीनपहाड़ के लोहिया भवन के पास लटका बिजली का तार, बड़े हादसे का खतरा
Koderma News: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में चमके कोडरमा के जवान
Hazaribagh News: अमनारी में मिट्टी का पुराना घर धंसा, चांदी के सिक्कों से भरा कलश मिलने की सूचना से मचा हड़कंप
Koderma News: शिक्षा व्यवस्था बचाने को जेजे कॉलेज संघर्ष समिति का आंदोलन तेज, 9 अगस्त को बैठक
Koderma News: क्रेड हार्ट स्कूल में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से 'नशा मुक्त भारत अभियान' आयोजित
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस प्लांट में सर्पदंश सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
JPSC विवाद: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में भाजयुमो की प्रेस वार्ता, निष्पक्ष जांच की मांग
Giridih News : नवोदय विद्यालय में डीसी का निरीक्षण, पेयजल, शौचालय और भोजन व्यवस्था की जांच
Giridih News: कैला ढाब में बार-बार खराब हो रहा 100 KVA ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने 200 KVA लगाने की मांग की
Giridih News: करहरबारी सुरक्षित वन में JCB से खोदी जा रही थी नींव, वन विभाग की कार्रवाई से अतिक्रमणकारी फरार
Jharkhand News: नई HR Policy से कर्मियों में खुशी, दीपिका पांडेय सिंह का जताया आभार