Ranchi News: एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में विश्व आदिवासी दिवस पर सजी संस्कृति और प्रकृति की अनूठी झलक

विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता और नाट्य प्रस्तुति से दिखाई आदिवासी संस्कृति की झलक

Ranchi News: एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में विश्व आदिवासी दिवस पर सजी संस्कृति और प्रकृति की अनूठी झलक
आदिवासी संस्कृति पर विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुति

रांची के एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में विश्व आदिवासी दिवस समारोह उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से आदिवासी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के साथ उनके गहरे जुड़ाव को प्रदर्शित किया।

रांची: एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में विश्व आदिवासी दिवस समारोह का आयोजन उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता एवं नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से आदिवासी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के साथ उनके गहरे जुड़ाव की झलक प्रस्तुत की।

मंचन के माध्यम से विद्यार्थियों ने ‘जल, जंगल और जमीन’ के संरक्षण का संदेश देते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दर्शाया । प्रस्तुति में चिपको आंदोलन तथा पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव से आदिवासी जीवनशैली एवं परंपराओं में आ रहे परिवर्तनों को भी प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।

Jharkhand Govt Ad
विद्यालय के प्रधानाचार्य शादान आलम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण संरक्षक हैं। उनका जीवन प्रकृति के साथ सामंजस्य और सह-अस्तित्व का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आदिवासी परंपराओं एवं प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का आह्वान किया।

निदेशक कुणाल कश्यप ने कहा कि विकास तभी सार्थक और स्थायी हो सकता है, जब वह प्रकृति के साथ संतुलन स्थापित करते हुए आगे बढ़े। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें: SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण

कार्यक्रम के अवसर पर उप-प्राचार्य विकास भार्गव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: JPSC विवाद:JPSC-CGL विवाद फिर गरमाया, बाबूलाल मरांडी ने CID की कार्यप्रणाली पर लगाए गंभीर आरोप

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने की अपील, 9 अगस्त शिविर में जुड़वाएं नाम Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने की अपील, 9 अगस्त शिविर में जुड़वाएं नाम
Sahebganj News: तीनपहाड़ के लोहिया भवन के पास लटका बिजली का तार, बड़े हादसे का खतरा
Koderma News: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में चमके कोडरमा के जवान
Hazaribagh News: अमनारी में मिट्टी का पुराना घर धंसा, चांदी के सिक्कों से भरा कलश मिलने की सूचना से मचा हड़कंप
Koderma News: शिक्षा व्यवस्था बचाने को जेजे कॉलेज संघर्ष समिति का आंदोलन तेज, 9 अगस्त को बैठक
Koderma News: क्रेड हार्ट स्कूल में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से 'नशा मुक्त भारत अभियान' आयोजित
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस प्लांट में सर्पदंश सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
JPSC विवाद: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में भाजयुमो की प्रेस वार्ता, निष्पक्ष जांच की मांग
Giridih News : नवोदय विद्यालय में डीसी का निरीक्षण, पेयजल, शौचालय और भोजन व्यवस्था की जांच
Giridih News: कैला ढाब में बार-बार खराब हो रहा 100 KVA ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने 200 KVA लगाने की मांग की
Giridih News: करहरबारी सुरक्षित वन में JCB से खोदी जा रही थी नींव, वन विभाग की कार्रवाई से अतिक्रमणकारी फरार
Jharkhand News: नई HR Policy से कर्मियों में खुशी, दीपिका पांडेय सिंह का जताया आभार