Jharkhand News: नई HR Policy से कर्मियों में खुशी, दीपिका पांडेय सिंह का जताया आभार

लंबे इंतजार के बाद HR Policy लागू होने पर राज्यभर से रांची पहुंचे JSLPS कर्मी

Jharkhand News: नई HR Policy से कर्मियों में खुशी, दीपिका पांडेय सिंह का जताया आभार
नई HR Policy पर JSLPS कर्मियों में खुशी

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की लंबे समय से प्रतीक्षित नई HR Policy लागू होने पर कर्मियों में खुशी का माहौल है। राज्यभर से रांची पहुंचे JSLPS कर्मियों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के साथ ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का स्वागत कर आभार जताया।

रांची: लंबे समय से प्रतीक्षित JSLPS की नई मानव संसाधन (HR) Policy लागू होने पर राज्यभर से रांची पहुंचे JSLPS कर्मियों ने ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कर्मियों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के साथ मंत्री का स्वागत किया। कर्मियों में लंबे इंतजार के बाद HR Policy लागू होने को लेकर खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।

नई HR Policy के लागू होने से JSLPS में करीब 1,300 अतिरिक्त पदों पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इससे संस्था में मानव संसाधन की कमी को दूर करने, कार्यक्षमता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को मजबूती मिलेगी। साथ ही राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि JSLPS कर्मियों की भूमिका राज्य की ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने और सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने में बेहद महत्वपूर्ण है। आज झारखंड में 32 लाख से अधिक महिलाएँ स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं और उनके आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण में JSLPS कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कहा कि नई HR Policy कर्मियों के मनोबल, कार्यक्षमता और संस्थागत मजबूती को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी एवं वित्त मंत्री जी का आभार व्यक्त किया तथा JSLPS कर्मियों को उनके निरंतर प्रयासों और धैर्य के लिए धन्यवाद दिया। मंत्री ने कहा कि HR Policy लागू होने के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ी है। अब JSLPS कर्मियों को और अधिक समर्पण के साथ ग्रामीण महिलाओं को आजीविका, सामाजिक सुरक्षा, कौशल विकास और महिला उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने का काम करना होगा।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि सशक्त JSLPS, सशक्त महिलाएँ और सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था झारखंड के विकास की मजबूत नींव हैं। 

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के मुक्केबाज़ों का कमाल, 7 गोल्ड जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स में मचाई धूम

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि जेएसएलपीएस की पहचान उसके महिला समूह को लेकर होती है, जो निर्णय जेएसएलपीएस कर्मियों के लिए लिया गया है वो उनके सुरक्षित भविष्य के लिए, उनके रोजगार के लिए महत्वपूर्ण है, ऐसा ना कभी पहले हुआ था और ना ही शायद कभी हो पाएगा। कार्यक्रम में पाकुड़ विधायक श्रीमती निशात आलम, कांग्रेस नेत्री रमा खलको, और जेएसएलपीएस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Assembly: हंगामे के बीच 8,399 करोड़ रुपये का प्रथम अनुपूरक बजट पेश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने की अपील, 9 अगस्त शिविर में जुड़वाएं नाम Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने की अपील, 9 अगस्त शिविर में जुड़वाएं नाम
Sahebganj News: तीनपहाड़ के लोहिया भवन के पास लटका बिजली का तार, बड़े हादसे का खतरा
Koderma News: उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता में चमके कोडरमा के जवान
Hazaribagh News: अमनारी में मिट्टी का पुराना घर धंसा, चांदी के सिक्कों से भरा कलश मिलने की सूचना से मचा हड़कंप
Koderma News: शिक्षा व्यवस्था बचाने को जेजे कॉलेज संघर्ष समिति का आंदोलन तेज, 9 अगस्त को बैठक
Koderma News: क्रेड हार्ट स्कूल में ब्रह्माकुमारीज़ के सहयोग से 'नशा मुक्त भारत अभियान' आयोजित
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस प्लांट में सर्पदंश सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
JPSC विवाद: JPSC-JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में भाजयुमो की प्रेस वार्ता, निष्पक्ष जांच की मांग
Giridih News : नवोदय विद्यालय में डीसी का निरीक्षण, पेयजल, शौचालय और भोजन व्यवस्था की जांच
Giridih News: कैला ढाब में बार-बार खराब हो रहा 100 KVA ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने 200 KVA लगाने की मांग की
Giridih News: करहरबारी सुरक्षित वन में JCB से खोदी जा रही थी नींव, वन विभाग की कार्रवाई से अतिक्रमणकारी फरार
Jharkhand News: नई HR Policy से कर्मियों में खुशी, दीपिका पांडेय सिंह का जताया आभार