Lok Sabha Update: हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

सीपीएसई के लिए टीआरईडीएस मंच का इस्तेमाल अनिवार्य करने का प्रावधान

Lok Sabha Update: हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित
लोकसभा (फाइल फोटो)

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास संशोधन विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। विधेयक में सीपीएसई के लिए टीआरईडीएस मंच के उपयोग को अनिवार्य करने, मध्यस्थता और पंचाट के लिए 90 दिन की समय-सीमा तथा कुछ परिस्थितियों में एमएसएमई आपूर्तिकर्ताओं को कम-से-कम 50 प्रतिशत राशि जारी करने जैसे प्रावधान हैं।

नई दिल्ली: विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार को ‘सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026’ को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके बाद लगातार जारी शोर-शराबे और नारेबाजी के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 10 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

हंगामे के बीच लोकसभा से पारित हुआ एमएसएमई संशोधन विधेयक

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1942 में इसी दिन महात्मा गांधी ने देशवासियों को ‘करो या मरो’ का मंत्र दिया था। इसके बाद विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

टीआरईडीएस के इस्तेमाल को किया जाएगा अनिवार्य

Jharkhand Govt Ad
दोपहर 12 बजे सदन की बैठक दोबारा शुरू होने पर हंगामे के बीच सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी द्वारा पेश किया गया सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कराया गया। यह विधेयक पहले ही राज्यसभा से पारित हो चुका था।

संशोधन के तहत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसई) के लिए चालान भुगतान के निपटारे के लिए टीआरईडीएस मंच का उपयोग अनिवार्य किया गया है। मध्यस्थता और पंचाट की प्रक्रिया के लिए 90 दिन की समय-सीमा तय की गई है।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: सावन के दूसरे दिन बाबा धाम में उमड़ा जनसैलाब, 105 किमी पैदल चलकर पहुंचे लाखों कांवरिये

एमएसएमई आपूर्तिकर्ताओं को 50 प्रतिशत राशि देने का प्रावधान

विधेयक में प्रावधान किया गया है कि यदि किसी निर्णय को अदालत में छह महीने से अधिक समय तक चुनौती दी जाती है, तो संबंधित एमएसएमई आपूर्तिकर्ता को कम-से-कम 50 प्रतिशत राशि जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: National Handloom Day: हस्तकरघा भारत की संस्कृति, परंपरा और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक: राज्यपाल

इसके अलावा स्वैच्छिक राष्ट्रीय डिजिटल पंजीकरण मंच, छोटे उल्लंघनों के अपराधमुक्तिकरण तथा निवेश और कारोबार के आधार पर एमएसएमई वर्गीकरण के लिए अधिक लचीली व्यवस्था का भी प्रावधान किया गया है।

विपक्ष के हंगामे पर सरकार ने जताई आपत्ति

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के विरोध पर आपत्ति जताते हुए कहा कि विपक्ष सुबह से गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेकर नारेबाजी कर रहा है, जबकि गृह मंत्री प्रतिदिन संसद में उपस्थित रहते हैं। उन्होंने कहा कि सदन में जिस मंत्रालय का कार्य होता है, उसी मंत्री द्वारा उसका उत्तर दिया जाता है।

पोस्टर-बैनर लेकर प्रदर्शन पर पीठासीन सभापति ने जताई आपत्ति

पीठासीन सभापति दिलीप सैकिया ने विपक्ष के रवैये पर आपत्ति जताते हुए कहा कि पोस्टर-बैनर लेकर सदन की कार्यवाही बाधित करना लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है। लगातार हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 10 अगस्त सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में भी गृहमंत्री के बयान की मांग को लेकर हंगामा

उधर, राज्यसभा में सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू हुआ भारत छोड़ो आंदोलन स्वतंत्रता संग्राम का महत्वपूर्ण पड़ाव है।

राज्यसभा में भी विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई। बैठक दोबारा शुरू होने पर प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने गृह मंत्री के बयान की मांग को लेकर नारेबाजी की। लगातार व्यवधान के चलते सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही भी 10 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन