CWG 2026: प्रीति पवार और जैस्मिन लांबोरिया ने जीते गोल्ड, भारत को ट्रिपल जंप में सिल्वर-ब्रॉन्ज

प्रवीण चित्रावेल ने पुरुष ट्रिपल जंप में रजत और सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने कांस्य पदक हासिल किया

CWG 2026: प्रीति पवार और जैस्मिन लांबोरिया ने जीते गोल्ड, भारत को ट्रिपल जंप में सिल्वर-ब्रॉन्ज
जैस्मिन लांबोरिया गोल्ड जितने के खुशी मनाती हुई

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। बॉक्सिंग में प्रीति पवार और जैस्मिन लांबोरिया ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। वहीं एथलेटिक्स की पुरुष ट्रिपल जंप स्पर्धा में प्रवीण चित्रावेल ने रजत और सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

ग्लासगो: कॉमनवेल्थ खेल 2026 के नौवें दिन भारत ने बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। बॉक्सिंग में प्रीति पवार और जैस्मिन लांबोरिया ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली में दो गोल्ड डाले, जबकि पुरुष ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रावेल ने रजत और सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने कांस्य पदक जीता।

प्रीति पवार ने दिलाया पहला स्वर्ण

महिला 54 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में प्रीति पवार ने कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को सर्वसम्मत निर्णय (5-0) से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मुकाबले के तीनों राउंड में प्रीति ने शानदार तकनीक और सटीक पंचों का प्रदर्शन किया।

जैस्मिन लांबोरिया भी बनीं कॉमनवेल्थ चैंपियन

महिला 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में भारत की जैस्मिन लांबोरिया ने उत्तरी आयरलैंड की मौजूदा चैंपियन माइकेला वॉल्श को सर्वसम्मत फैसले से हराकर स्वर्ण पदक जीता। विश्व चैंपियन जैस्मिन ने पूरे मुकाबले में संयमित और आक्रामक खेल दिखाया।

ट्रिपल जंप में भारत का डबल पोडियम

एथलेटिक्स की पुरुष ट्रिपल जंप स्पर्धा में प्रवीण चित्रावेल ने 16.58 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक हासिल किया। वहीं, कॉमनवेल्थ खेलों में पदार्पण कर रहे सेल्वा प्रभु थिरुमारन ने 16.52 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। जमैका के जॉर्डन स्कॉट ने 16.72 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें: Crime News: तालाब में मिला महिला और डेढ़ साल के बच्चे का शव, हादसा या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

जूडो में उन्नति शर्मा क्वार्टर फाइनल में

महिला 63 किलोग्राम वर्ग में भारत की उन्नति शर्मा ने एस्वातिनी की लामुलेला मगागुला को इप्पोन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्होंने मुकाबले की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा।

रेस वॉक में प्रियंका चौथे स्थान पर रहीं

महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा में भारत की प्रियंका गोस्वामी चौथे स्थान पर रहीं और पदक से चूक गईं। दूसरी भारतीय खिलाड़ी रविना गायकवाड़ नियम उल्लंघन के कारण अयोग्य (DQ) घोषित कर दी गईं।

बाउल्स में भारत की शानदार वापसी

पुरुष पेयर्स बाउल्स मुकाबले में भारत के नवनीत सिंह और दिनेश कुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया। यह मुकाबला सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

दिन के शेष मुकाबलों में भारत की उम्मीदें जादुमणि सिंह, साक्षी चौधरी, प्रिया घनघस, अरुंधति चौधरी, लवलीना बोरगोहाइन, सचिन सिवाच, अंकुश पंघाल और नरेंद्र बेरवाल जैसे मुक्केबाजों पर टिकी हैं। इसके अलावा एथलेटिक्स, जूडो और बाउल्स में भी भारत के पास पदक जीतने का मौका है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा