Deoghar News:स्कूली बच्चों के हाथों सजेगा हरित देवघर, यूथ वॉयस ने पौधारोपण कर बांटे फलदार पौधे

विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ पौधारोपण किया और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

Deoghar News:स्कूली बच्चों के हाथों सजेगा हरित देवघर, यूथ वॉयस ने पौधारोपण कर बांटे फलदार पौधे
‘हरित देवघर’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण करते विद्यार्थी और यूथ वॉयस देवघर के सदस्य।

देवघर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यूथ वॉयस देवघर ने ‘हरित देवघर’ अभियान के तहत पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए और विद्यार्थियों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण में हिस्सा लिया और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. मुस्तफा मजीद ने पहल की सराहना की।

देवघर: पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से यूथ वॉयस देवघर द्वारा संचालित ‘हरित देवघर’ अभियान के तहत शनिवार को गीता देवी डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, देवघर में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए तथा विद्यार्थियों के बीच फलदार पौधों का वितरण कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. मुस्तफा मजीद सहित शिक्षक तापस कुमार, नीलम चौधरी, प्रवीण कुमार एवं अन्य शिक्षकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

प्रधानाचार्य मो. मुस्तफा मजीद ने यूथ वॉयस देवघर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की अपील की।

Jharkhand Govt Ad
यूथ वॉयस देवघर के सदस्य शुभम कुमार ने बताया कि ‘हरित देवघर’ अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि लोगों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए पेड़ों का लाभ आज की पीढ़ी को मिल रहा है। इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम भी आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि संगठन आने वाले दिनों में भी विभिन्न विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों और सामाजिक संस्थानों में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम चलाकर हरित देवघर के संकल्प को मजबूत करेगा।
कार्यक्रम में यूथ वॉयस देवघर के शुभम कुमार, सूरज चौधरी, अनुज राय, सिटू कुमार राय, प्रीतम राय, अंकित राय, अभिषेक कुमार सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें: Deoghar News: पहली सोमवारी पर देवघर डीसी का तड़के निरीक्षण, बाबा धाम की व्यवस्थाओं की समीक्षा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Giridih News: करहरबारी सुरक्षित वन में JCB से खोदी जा रही थी नींव, वन विभाग की कार्रवाई से अतिक्रमणकारी फरार Giridih News: करहरबारी सुरक्षित वन में JCB से खोदी जा रही थी नींव, वन विभाग की कार्रवाई से अतिक्रमणकारी फरार
Jharkhand News: नई HR Policy से कर्मियों में खुशी, दीपिका पांडेय सिंह का जताया आभार
Giridih News: न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, पहुंच पथ की बदहाली से लोगों में आक्रोश
Ranchi News: एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में विश्व आदिवासी दिवस पर सजी संस्कृति और प्रकृति की अनूठी झलक
Sahibganj News: तीनपहाड़ का बेहरा मोड़ बना मौत का फंदा, अलकतरा लदा टैंकर पलटा; चालक गंभीर घायल
Garhwa News: आवास योजना में बड़ी गड़बड़ी, 331 लाभुकों को 7 दिन का नोटिस
देवघर के कल्याणपुर निर्वाचन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की जांच
उल्टी चाल चलती दुनिया! क्या हम पर्यावरण की बात करने के अधिकारी भी हैं?
Deoghar News: देवघर में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर बैठक, 8-9 अगस्त को सभी बूथों पर विशेष शिविर
PVUNL ने संवारा शहीद निर्मल महतो स्मारक परिसर, विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया लोकार्पण
Crime News: देवघर के सोनवा डंगाल में 65 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका
Deoghar News:स्कूली बच्चों के हाथों सजेगा हरित देवघर, यूथ वॉयस ने पौधारोपण कर बांटे फलदार पौधे