देवघर के कल्याणपुर निर्वाचन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की जांच

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कल्याणपुर स्थित निर्वाचन वेयर हाउस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

देवघर के कल्याणपुर निर्वाचन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की जांच
कल्याणपुर निर्वाचन वेयर हाउस का निरीक्षण करते जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया।

देवघर के कल्याणपुर स्थित निर्वाचन वेयर हाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा एवं संरक्षा के साथ भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुपालन की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने वीवीपैट हॉल, बैलेट यूनिट हॉल, विद्युत आपूर्ति, मुख्य द्वार की सील, सुरक्षा जवानों और सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया।

देवघर:  जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने शुक्रवार को कल्याणपुर स्थित निर्वाचन वेयर हाउस का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस में रखी निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा, संरक्षा एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, वीवीपैट हॉल तथा बैलेट यूनिट (बीयू) हॉल का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रखरखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने वेयर हाउस के मुख्य द्वार पर लगाए गए सील की स्थिति का निरीक्षण किया तथा परिसर में तैनात सुरक्षा जवानों से भी जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने परिसर एवं कमरों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और निगरानी व्यवस्था को सतत सक्रिय बनाए रखने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। उपायुक्त ने वेयर हाउस में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों एवं फायर बॉक्स मशीनों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर उनकी जांच कराने तथा परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Jharkhand Govt Ad
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वेयर हाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए, ताकि किसी प्रकार की चूक की संभावना न रहे।
निरीक्षण के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उप निर्वाचन पदाधिकारी सागरी बराल, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Giridih News: करहरबारी सुरक्षित वन में JCB से खोदी जा रही थी नींव, वन विभाग की कार्रवाई से अतिक्रमणकारी फरार Giridih News: करहरबारी सुरक्षित वन में JCB से खोदी जा रही थी नींव, वन विभाग की कार्रवाई से अतिक्रमणकारी फरार
Jharkhand News: नई HR Policy से कर्मियों में खुशी, दीपिका पांडेय सिंह का जताया आभार
Giridih News: न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, पहुंच पथ की बदहाली से लोगों में आक्रोश
Ranchi News: एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में विश्व आदिवासी दिवस पर सजी संस्कृति और प्रकृति की अनूठी झलक
Sahibganj News: तीनपहाड़ का बेहरा मोड़ बना मौत का फंदा, अलकतरा लदा टैंकर पलटा; चालक गंभीर घायल
Garhwa News: आवास योजना में बड़ी गड़बड़ी, 331 लाभुकों को 7 दिन का नोटिस
देवघर के कल्याणपुर निर्वाचन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की जांच
उल्टी चाल चलती दुनिया! क्या हम पर्यावरण की बात करने के अधिकारी भी हैं?
Deoghar News: देवघर में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर बैठक, 8-9 अगस्त को सभी बूथों पर विशेष शिविर
PVUNL ने संवारा शहीद निर्मल महतो स्मारक परिसर, विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया लोकार्पण
Crime News: देवघर के सोनवा डंगाल में 65 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका
Deoghar News:स्कूली बच्चों के हाथों सजेगा हरित देवघर, यूथ वॉयस ने पौधारोपण कर बांटे फलदार पौधे