उल्टी चाल चलती दुनिया! क्या हम पर्यावरण की बात करने के अधिकारी भी हैं?

आधुनिक सुविधाओं और बढ़ते उपभोग ने प्रकृति पर बढ़ाया लगातार दबाव

उल्टी चाल चलती दुनिया! क्या हम पर्यावरण की बात करने के अधिकारी भी हैं?
बढ़ते उपभोग से गहराता पर्यावरण संकट

धरती पर बढ़ता पर्यावरणीय संकट केवल सरकारों, उद्योगों या बड़ी कंपनियों की जिम्मेदारी नहीं है। हमारी अपनी जीवनशैली और लगातार बढ़ता उपभोग भी इस संकट को गहरा कर रहा है। अधिक उत्पादन के लिए अधिक ऊर्जा, अधिक परिवहन और अधिक प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल होता है।

धरती पर एक मनुष्य नाम के एक जीव ने अपने आगमन के पश्चात से जितना उत्पात मचाया हुआ है और उसके चलते धरती दिनों-दिन इतनी बदरंग और नरक होती चली जा रही है कि जिसका कि कोई अंत ही नहीं दिखाई देता!! किंतु हास्यास्पद तो यह है कि मनुष्य नाम के यह जीव लगातार बड़ी अच्छी-अच्छी और प्यारी-प्यारी बातें भी करता है!!

किन्तु अपनी अंतहीन व व्यर्थ की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मनुष्य ने पृथ्वी का इतना अंधाधुंध दोहन कर डाला है कि धरती इस कोने से लेकर उस कोने तक न केवल बुरी तरह से घायल हो चुकी है, अपितु मनुष्य की मूर्खताओं के कारण बराबर कलपती दिखाई देती है! परिवर्तित मौसम-चक्र, फसल चक्र, सूखा, बाढ़, अतिवृष्टि-अनावृष्टि, पहाड़ों का धँसना,  भूस्खलन, हमारे चारों ओर वातावरण में घुलता कारखानों एवं वाहनों एवं अनेकानेक भांति-भांति के उपकरणों का का जहरीला धुआं!! 

Jharkhand Govt Ad
  यह समस्त कारक मनुष्य के अस्तित्व के संकट के कारण तो हैं ही, साथ ही मनुष्य की ऐसी नादानियों के चलते अन्य समस्त जीवों के अस्तित्व पर भयँकर संकट आसन्न है। किंतु सबसे बड़ी बात तो यह है कि मनुष्य को अभी तक इतनी भी समझ नहीं है कि धरती के समक्ष यह तमाम पर्यावरणीय संकट मानवीय करतूतों व व उसके अनावश्यक उपभोग के सापेक्ष है! यानी जितना ज्यादा उपभोग, उतना ज्यादा उत्पादन और उतनी ही ज्यादा ऊर्जा की खपत ! क्योंकि वस्तुतः मनुष्य ने अपने जीवन को इस हद तक बदल डाला है कि उसकी सम्पूर्ण आवश्यकताएँ केवल व केवल ऊर्जा आधारित हो गई है और साथ ही अंतहीन भी !!

  वर्तमान के परिप्रेक्ष्य में बात करें तो हमारे सम्मुख पर्यावरणीय संकट के अंतहीन उदाहरण हैं। जैसे पर्यावरण का क्षरण (Environmental Degradation) वायु, जल और मृदा की गुणवत्ता में गिरावट तथा पारिस्थितिक तंत्र के विनाश की गंभीर समस्या है। दुनिया भर में भूमि क्षरण से 3.2 अरब लोग प्रभावित हैं, वायु प्रदूषण से प्रतिवर्ष 42 लाख अकाल मौतें होती हैं, और हर साल लाखों टन प्लास्टिक कचरा उत्पन्न होता है। सच पूछा जाए तो मनुष्य के सुगमतापूर्वक जीवन संपन्न करने के लिए जिस प्रकार की भी मानवीय गतिविधियां इस पृथ्वी पर संचालित की जाती हैं, उन सभी गतिविधियों में कहीं ना कहीं पर्यावरण का क्षरण निर्धारित होता है। हर एक उपभोग में पर्यावरण का विनाश निहित होता है। हमारी अंतहीन आवश्यकताओं की निरंतर आपूर्ति के लिए सर्वप्रथम तो अंतहीन कारखाने और फिर उनको चलाने के लिएअनवरत ऊर्जा का उत्पादन, और अंत में उन समस्त उत्पादित वस्तुओं को हर एक बाजार तक पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्टेशन के साधन, ये सभी मिलाकर अपने आप में पृथ्वी के लिए एक बहुत बड़े संकट का कारण हैं।

 और यह समस्त संकट हमारी सुविधा-भोगी मनोवृति के कारण पैदा हुए हैं और आगे और भी अधिक होते जा रहे हैं! तो फिर हममें से जब भी कोई पर्यावरण के संकट का रोना रोता है, उस समय अपने भोलेपन अथवा मासूमियत अथवा अपनी जीवन-शैली के कुल परिणामों का उसे संभवत: तनिक भी ध्यान नहीं होता कि वह स्वयं भी उस पर्यावरणीय संकट का बराबर का हिस्सेदार है! उसकी अगुणवत्ता-पूर्ण जीवन-शैली, उसके द्वारा किए जाने वाले उपभोग की मात्रा, उसके द्वारा उपयोग की जाने वाली ऊर्जा यह सब कुछ मिलाकर धरती का संकट बढ़ाते जा रहे हैं और उसके शिकार वे लोग भी बनते जा रहे हैं, जो वस्तुतः ऊर्जा का नहीं के बराबर उपयोग करते हैं। जिनके पास ऐसे साधन नहीं है और जो बेहद सादा जीवन व्यतीत करते हैं, वे भी इस कोप के शिकार बन रहे हैं। लेकिन ऐसे लोग पर्यावरण के बारे में कुछ कह नहीं पाते! 

  मजेदार तथ्य तो यह है कि  पर्यावरण के बारे में वही लोग सबसे ज्यादा बात करते हुए पाए जाते हैं, जो सबसे ज्यादा इस संकट के जिम्मेवार हैं! निश्चित तौर पर बड़े-बड़े मंचों पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले या दुनिया के पर्यावरणीय संकट पर विचार-विमर्श करने वाले तमाम बड़े-बड़े दिग्गज लोग ही होते हैं! और इनकी स्वयं की जीवन शैली को यदि देखा जाए, तो उनके द्वारा किए जाने वाले तमाम विचार-विमर्श का नैतिक खोखलापन दिखाई देता है! इन समस्त लोगों में राजनीतिक लोग, बड़ी टेक कंपनियों के मालिक, बड़े बड़े बिजनेसमैन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हैं! पर्यावरण के समस्त संकटों के लिए केवल दूसरों को जिम्मेदार ठहराते हुए, एक-दूसरे पर दोषारोपण करना, किसी भी प्रकार के नियमन को थोपना और दंड का प्रावधान करना, यह भी अपने आप में सबसे बड़ा पाखंड है और शहरीकरण की जद में आए हुए हम वे समस्त लोग भी, जो अपनी जीवन-शैली में तरह-तरह के उपकरणों का उपयोग करते हुए उनके अत्यधिक उत्पादन को बढ़ावा देते हैं और साथ ही ऊर्जा को भी नष्ट करते हैं! 

 और तो और, इसमें हमारी देर रात तक जगने और देर सुबह जागने की प्रवृतियां भी शामिल है! किंतु इस दिशा में आशा की कोई किरण इसलिए भी नहीं दिखाई देती, क्योंकि धरती के समस्त संकटों के प्रति जागरूक लोगों की जीवनशैली भी उसी भांति की है, जिसने धरती को संकट में डाला है!! इसलिए इस विराट संकट का आने वाले दिनों में कोई समाधान दिखाई नहीं देता! इस नेगेटिव बात के गहरे अर्थ को समझते हुए हम सबको, जो वास्तव में निदान चाहते हैं, अपनी जीवन शैली में बिल्कुल उलट परिवर्तन लाने होंगे, तब जाकर हम इस विषय पर किसी भी तरह की बातचीत के अधिकारी हो सकते हैं और साथ ही समाधान के वाहक भी ! 

 किंतु वर्तमान समय में सच्चाई इसके ठीक विपरीत है। भांति-भांति के विज्ञापनों के सहारे विभिन्न कंपनियों द्वारा आम समाज के द्वारा करवाया जा रहा उपभोग, विकास की बातें और उस उपभोग को सुनिश्चित करने के लिए दिया जा रहा कर्ज, कुल मिलाकर इस संभावना को बिल्कुल नष्ट करता है कि भविष्य में पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए सोचे जा रहे विचार और कार्यान्वित किये जा रहे कार्य किसी भी प्रकार से मंगलकारी सिद्ध होंगे ! क्योंकि जो चीज हमारे खुद के कार्यों द्वारा बर्बाद की जाती हो उन्हें उन्हीं कार्यों को ठीक उलट कर ही उस स्थिति वापस ठीक किया जा सकता है। 

 किंतु पहले पिछड़ेपन से विकास की ओर बढ़ना, फिर विकासशील होना, फिर विकसित होना और अंत में अति विकसित होना इस प्रकार की सोच के साथ तथा वर्तमान जीवन शैली के साथ ही जीते हुए, आधुनिक जीवन की ये समस्त सोच विचार-शैलियां अंततः हमारा कुछ भी भला नहीं कर सकती! पृथ्वी पर जीवन को सुसंगत बनाने के लिए अंततः हममें से प्रत्येक इकाई को निश्चित तौर पर अभी की अभी उस जीवन शैली की ओर प्रवृत्त होना होगा, जहां उपभोग की मात्रा अत्यल्प हो। जहां भव्यता और चकाचौंध की चाहत ना हो। जहां अपने अहंकार की पूर्ति के लिए अनेकानेक और ऊंचे मकानों की आवश्यकता ना हो! कुल मिलाकर एक सादा जीवन और उच्च विचार ही हमारे पर्यावरण और हमारी पृथ्वी को नष्ट होने से बचा सकता है।

राजीव थेपड़ा 
रांची, झारखंड 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Giridih News: करहरबारी सुरक्षित वन में JCB से खोदी जा रही थी नींव, वन विभाग की कार्रवाई से अतिक्रमणकारी फरार Giridih News: करहरबारी सुरक्षित वन में JCB से खोदी जा रही थी नींव, वन विभाग की कार्रवाई से अतिक्रमणकारी फरार
Jharkhand News: नई HR Policy से कर्मियों में खुशी, दीपिका पांडेय सिंह का जताया आभार
Giridih News: न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव, पहुंच पथ की बदहाली से लोगों में आक्रोश
Ranchi News: एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में विश्व आदिवासी दिवस पर सजी संस्कृति और प्रकृति की अनूठी झलक
Sahibganj News: तीनपहाड़ का बेहरा मोड़ बना मौत का फंदा, अलकतरा लदा टैंकर पलटा; चालक गंभीर घायल
Garhwa News: आवास योजना में बड़ी गड़बड़ी, 331 लाभुकों को 7 दिन का नोटिस
देवघर के कल्याणपुर निर्वाचन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की जांच
उल्टी चाल चलती दुनिया! क्या हम पर्यावरण की बात करने के अधिकारी भी हैं?
Deoghar News: देवघर में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर बैठक, 8-9 अगस्त को सभी बूथों पर विशेष शिविर
PVUNL ने संवारा शहीद निर्मल महतो स्मारक परिसर, विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया लोकार्पण
Crime News: देवघर के सोनवा डंगाल में 65 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका
Deoghar News:स्कूली बच्चों के हाथों सजेगा हरित देवघर, यूथ वॉयस ने पौधारोपण कर बांटे फलदार पौधे