Hazaribagh News: अस्थि एवं जोड़ सप्ताह: हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग पर एसबीएमसीएच ने किया जागरूक

3 से 10 अगस्त तक देशभर में मनाया जा रहा है अस्थि एवं जोड़ सप्ताह

Hazaribagh News: अस्थि एवं जोड़ सप्ताह: हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग पर एसबीएमसीएच ने किया जागरूक
हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में अस्थि एवं जोड़ सप्ताह का शुभारंभ करते चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच), हजारीबाग में मंगलवार से अस्थि एवं जोड़ सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा सड़क सुरक्षा के महत्व पर लोगों को जागरूक किया।

हजारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसबीएमसीएच), हजारीबाग में मंगलवार को अस्थि एवं जोड़ सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुनील वर्मा, अधीक्षक प्रो. (डॉ.) एच.के. सिंह तथा अस्थिरोग विभाग के प्रो. (डॉ.) पवन कुमार ने फीता काटकर किया।अस्थि एवं जोड़ सप्ताह का आयोजन 3 से 10 अगस्त तक पूरे देश में किया जाता है। इस दौरान लोगों को हड्डियों एवं जोड़ों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) पवन कुमार ने लोगों को हड्डियों को मजबूत रखने के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार, हरी सब्जियों और कैल्शियम युक्त भोजन के सेवन की सलाह दी।

उन्होंने नियमित व्यायाम करने, बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने तथा कार में आगे और पीछे बैठने वाले सभी लोगों को सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही वाहन चलाते समय शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के तहत अस्पताल की ओपीडी में मरीजों के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। मरीजों को दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए तथा कैल्शियम एवं विटामिन की गोलियों का वितरण भी किया गया।

Jharkhand Govt Ad
इस अवसर पर अस्थिरोग विभाग के सीनियर रेजिडेंट डॉ. अभिषेक मदत सहित विभाग के जूनियर रेजिडेंट चिकित्सक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि हजारीबाग में यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को हड्डियों एवं जोड़ों की देखभाल तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला Bokaro News: तेनुघाट अधिवक्ता संघ परिसर में गुरु सारथी फाउंडेशन ने लगाया महा मेडिकल मेला
Bokaro News: एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में की समीक्षा
Bokaro News: आईजी, उपायुक्त और एसपी ने सेक्टर 12 पुलिस लाइन से वाहनों को किया रवाना
Bokaro News: उपायुक्त अजय नाथ झा ने 'हम आपको सुनते हैं' शिकायतों की समीक्षा की
Palamu News: भूख हड़ताल के चौथे दिन छात्र नेता की बिगड़ी तबीयत, इलाज के बाद लौटे
Dumka News: बीडीओ ने की धान रोपाई और सिंचाई सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा
Pakur News: झेनागड़िया गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा
Pakur News: अमड़ापाड़ा में सुरक्षित बचपन के लिए दामिन पहल के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक की पहल, 200 स्कूली बच्चों के दांतों की जांच
JPSC Protest: छठे दिन भी जारी देवेंद्र नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, तबियत बिगड़ी
SRFTI कोलकाता के विशेषज्ञ देंगे झारखंड के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण
Ranchi News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में अंतर डीपीएस क्विज़ प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन