आदित्य साहू की नज़रबंदी डरी-सहमी तानाशाही सरकार की दमनकारी कार्रवाई: अमर बाउरी

छात्र आंदोलन को दबाने का प्रयास विफल होगा

आदित्य साहू की नज़रबंदी डरी-सहमी तानाशाही सरकार की दमनकारी कार्रवाई: अमर बाउरी
(अमर बाउरी फाइल फोटो)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को उनके आवास पर नज़रबंद किए जाने पर प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे डरी-सहमी सरकार की तानाशाही कार्रवाई करार देते हुए कहा कि पुलिसिया पहरे से छात्र आंदोलन नहीं रुकेगा और विधानसभा घेराव होकर रहेगा।

रांची: भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को उनके आवास में नज़रबंद करने को लेकर राज्य सरकार पर करारा प्रहार किया है। प्रदेश महामंत्री ने कहा है कि यह राज्य की डरी सहमी एक तानाशाही सरकार की दमनात्मक कार्रवाई है। 

पुलिसिया पहरा बिठा देने से सरकार की मंशा कामयाब होने वाली नहीं है। राज्य सरकार की इस प्रकार की गीदड़भभकी से छात्र आंदोलन रुकने वाला नहीं है।  भाजपा पुलिसिया कार्रवाई से पहले भी ना डरी है और ना कभी डरेगी। राज्य सरकार छात्रों की मांग को पूरा करे।  सरकार लाख कोशिश कर ले विधानसभा घेराव कार्यक्रम में लाखों छात्र भाग लेंगे ही। 

Jharkhand Govt Ad
बाउरी ने कहा कि मुख्य विपक्षी पार्टी होने के नाते भाजपा राज्य के छात्रों के साथ हो रहे अन्याय को मूकदर्शक बनकर नहीं देख सकती है। भाजपा ने इस मामले को नैतिक समर्थन डंके की चोट पर दिया है। भाजपा  छात्रों के इस न्याय की लड़ाई में हर कदम साथ है। छात्र पिछले 6 साल से ठगे जा रहे हैं। 

स्वाभाविक है कि उनके अंदर आक्रोश का तूफान है और सरकार इस तूफान को जितना दबाएगी, वह उतना ही उभर कर सामने आएगा, जिसमें राज्य सरकार का भस्म होना तय है। राज्य सरकार को अपनी ऊर्जा गैर जरूरी कार्यों में खपत करने की बजाय सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए और छात्रों की जो मांग है उसे बिना शर्त  माननी चाहिए। राज्य सरकार को छात्रों के आंदोलन को दबाने का या डायवर्ट करने के प्रयास से बाज आनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: JPSC विवाद:JPSC-JSSC विवाद पर जयराम महतो का सरकार पर हमला, 14वीं JPSC PT रद्द करने की मांग

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: शिवलोक परिसर में धूमधाम से मनाया गया ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’ Deoghar News: शिवलोक परिसर में धूमधाम से मनाया गया ‘झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026’
Pakur News: विश्व आदिवासी दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, विजेता को मिले 50 हजार
Pakur News: झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस समारोह
Sahebganj News: 11 हजार वोल्ट की नंगी तार से टकराया किशोर, पेड़ से गिरकर मौत
Sahebganj News: उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने दीप प्रज्वलित कर आदिवासी महोत्सव का किया शुभारंभ
Hazaribagh News: विधानसभा घेराव को लेकर चोरदाहा चेकपोस्ट पर अलर्ट मोड में पुलिस प्रशासन
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय की 62 सदस्यीय टीम पहुंची रांची आदिवासी महोत्सव
Giridih News: आर के महिला कॉलेज में विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
विश्व आदिवासी दिवस उत्सव नहीं, आत्ममंथन और संघर्ष का दिन है: डॉ. देवशरण भगत
आदिवासी अधिकारों और ज़मीन की सुरक्षा पर सरकार ले ठोस संकल्प: सुदेश महतो
Koderma News: पप्पू पंडित की मेहनत से बदला आजीविका दीदी कैफ़े, युवाओं के लिए बना प्रेरणा
आदिवासी समाज और उसकी सामाजिक, राजनीतिक चेतना