Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक करेगा झामुमो

Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
(जामा झामुमो कार्यकर्ता बैठक)

जामा हाई स्कूल परिसर में विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें केंद्र सरकार के प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल 2026 के विरोध की रणनीति बनाई गई। विधायक ने राज्य के प्राकृतिक संसाधनों व अधिकारों की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।

दुमका: जामा हाई स्कूल परिसर में रविवार को झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जामा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ. लुईस मरांडी मुख्य रूप से शामिल हुईं। इस दौरान केंद्र सरकार के प्रस्तावित एमएमडीआर एमेंडमेंट बिल 2026 के विरोध में आगामी आंदोलन की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने कार्यकर्ताओं से इस बिल के विरोध में आंदोलन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झारखंड के अधिकारों, प्राकृतिक संसाधनों और राज्य के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करने की जरूरत है। 

Jharkhand Govt Ad
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा गांव-गांव तक लोगों को प्रस्तावित कानून के प्रभावों और आंदोलन के उद्देश्य से अवगत कराने की अपील की।बैठक के दौरान आगामी आंदोलन की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। 

विधायक ने कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ सक्रिय रहने और आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विधायक ने कहा कि झारखंड की जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी मजबूती के साथ संघर्ष करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता के साथ जुटने की अपील की। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी झारखंड के हितों की रक्षा के लिए प्रस्तावित आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। 

यह भी पढ़ें: Dumka News: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 90 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त

बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया और आंदोलन को सफल बनाने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विशु टुडू, प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, प्रखंड सचिव गौतम दर्वे, सुरेंद्र यादव सहित झामुमो के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक के समापन पर संगठन को मजबूत करने और आगामी आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोड़  दिया गया।

यह भी पढ़ें: Dumka News: रानीश्वर में आंगनबाड़ी पोषाहार आपूर्तिकर्ताओं की दुकानों पर बीडीओ का औचक निरीक्षण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत Dhanbad News: पुटकी के ओझा तालाब में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर संजीत की डूबने से मौत
Palamu News: जिले के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सड़क सुरक्षा अभियान का सफल आयोजन
Palamu News: 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पुलिस की बड़ी सफलता, देसी कार्बाइन संग तीन गिरफ्तार
Dumka News: शिकारीपाड़ा क्षेत्र में अवैध लॉटरी का काला कारोबार, गाढ़ी कमाई गंवा रहे मजदूर
Dumka News: प्रस्तावित MMDR एमेंडमेंट बिल के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
छात्रा अमीषा और सबिता के साथ हुई बदसलूकी पर भाजपा ने उठाए गंभीर सवाल, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
Hazaribagh News: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने खनिज राजस्व को लेकर राज्य सरकार को घेरा
Hazaribagh News: फर्नेस ब्लास्ट हादसे के बाद गरमाई राजनीति, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद पहुंचीं घटनास्थल
Lohardaga News: ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान दिलीप उरांव को दी गई अंतिम विदाई
Pakur News: जनजाति सुरक्षा मंच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अनुच्छेद 342 में संशोधन की रखी मांग
Pakur News: सुंदरपुर में पेसा कानून के तहत पारंपरिक ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन
Giridih News: प्राथमिक स्कूली बच्चों की गणितीय क्षमता सुधारने को शुरू हुआ ‘मोबाइल गुरु’ कार्यक्रम