Koderma News: विश्व आदिवासी दिवस पर एनएसएस इकाई ने चलाया इंदरवाटांड़ में पौधारोपण अभियान
बीएड सत्र 2025-27 के प्रशिक्षु रहे मौजूद
कोडरमा स्थित ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की एनएसएस इकाई द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर गोद लिए गांव इंदरवाटांड़ में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राध्यापकों और बीएड प्रशिक्षुओं ने पौधे रोपकर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण तथा जल, जंगल, जमीन के महत्व के प्रति जागरूक किया।
कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव इंदरवाटांड़ में पौधा रोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं एवं प्राध्यापकों द्वारा पर्यावरण को संरक्षित रखने हेतु गांव में विभिन्न पौधे लगाए गए तथा प्रशिक्षुओं ने ग्रामीणों को वृक्षों एवं वनस्पतियों के पर्यावरणीय, सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्व से अवगत कराया तथा पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने कहा कि “विश्व आदिवासी दिवस हमें प्रकृति और आदिवासी समुदायों के उस गहरे एवं पारंपरिक संबंध की याद दिलाता है, जिसमें जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की समृद्ध जीवन-दृष्टि निहित है। पौधारोपण प्रकृति के प्रति हमारी एक जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी प्रतिबद्धता का जीवंत प्रतीक है। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा भविष्य के लिए आशा, जीवन और हरियाली का संदेश है।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.









