Sahebganj News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोतीचौकी में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में गठित हुई समिति

अभिभावकों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को दी बधाई

Sahebganj News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोतीचौकी में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में गठित हुई समिति
(सोतीचौकी एसएमसी पुनर्गठन)

साहिबगंज के सोतीचौकी पांगड़ो स्कूल में सर्वसम्मति से रंजू देवी को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, कन्हैयास्थान स्कूल में चुनाव के दौरान हंगामे और विवाद के कारण प्रक्रिया स्थगित कर दी गई।

साहिबगंज: बोरियो प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सोतीचौकी पांगड़ो में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के पुनर्गठन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान शनिचर मुंडा ने की। इसमें विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से नई प्रबंधन समिति का गठन किया गया। उपस्थित अभिभावकों ने रंजू देवी को सर्वसम्मति से विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना। इसके अलावा सुमन कुमारी को समिति का उपाध्यक्ष और फिरदौस खातून को संयोजिका की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Jharkhand Govt Ad
विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन से अब विद्यालय के विकास कार्यों, नामांकन, मध्याह्न भोजन और अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्राम प्रधान और अभिभावकों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और विद्यालय के सर्वांगीण विकास में सहयोग का भरोसा दिलाया।

इधर बुधवार को ही कन्हैयास्थान स्कूल में भी प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। चुनाव के दौरान हंगामा होने और विवाद के बाद प्रबंधन समिति चुनाव स्थगित कर दी गई।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: 15 अगस्त को बोरियो में देशभक्ति का रंग, सिद्धो-कान्हू प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: चंद्रशेखर खवाड़े ने राज्यपाल संतोष गंगवार को सौंपा ज्ञापन, भू-माफिया पर कार्रवाई की मांग Deoghar News: चंद्रशेखर खवाड़े ने राज्यपाल संतोष गंगवार को सौंपा ज्ञापन, भू-माफिया पर कार्रवाई की मांग
Sahebganj News: एनईपी 2020 के तहत कॉलेज में छात्रों को दिए गए इंटर्नशिप प्रोजेक्ट टिप्स
Koderma News: छात्र आंदोलन को हल्के में न ले सरकार, पूर्व छात्र नेता संजय पासवान की चेतावनी
प्रोजेक्ट भवन में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, मनरेगा में नवाचार और नई तकनीक पर जोर
शिक्षा माफियाओं को बचाने के लिए सीबीआई जांच का दांव खेल रही बीजेपी: दीपिका पांडेय
Sahebganj News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोतीचौकी में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में गठित हुई समिति
Koderma News: झुमरी तिलैया के बिरहोर टोला में धूमधाम से आयोजित हुआ वन महोत्सव कार्यक्रम
Koderma News: अपर समाहर्ता संजय कुजूर ने एनएचएआई को दुर्घटना संभावित क्षेत्र सुधारने का दिया निर्देश
Giridih News: आंबेडकर चौक से पचंबा तक चला संयुक्त अतिक्रमण और वाहन जांच अभियान
सीएजी रिपोर्ट ने खोली हेमंत सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन की पोल, बाबूलाल मरांडी का हमला
Giridih News: 10 दिनों के भीतर गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट चालू करने का निर्देश
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण