Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण
खराब उपकरणों की मरम्मती और बदलाव के आदेश
गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर तकनीकी कारणों से बंद पड़े प्लांट को 10 दिनों में चालू करने का निर्देश दिया। इससे 3 पंचायतों के 21 गांवों को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा।
गिरिडीह: गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का उपायुक्त रामनिवास यादव ने निरीक्षण किया। अक्टूबर 2024 से तकनीकी खराबी के कारण बंद प्लांट को अधिकतम 10 दिनों में पुनः चालू करने का निर्देश दिया गया। खराब उपकरणों की मरम्मती अथवा बदलाव के साथ री-टेंडर प्रक्रिया समयबद्ध पूरा करने को कहा गया। प्लांट के चालू होने से 3 पंचायतों के 21 गांवों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
मौके पर माले नेता राजेश सिन्हा, झामुमो नेता हसनैन अली, उपप्रमुख सौरव कुमार, उदनाबाद मुखिया प्रतिनिधि नरेश यादव, गादीश्रीरामपुर मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह, मोहनपुर पंचायत समिति प्रतिनिधि बीरेंदर राय, उदनाबाद के पूर्व मुखिया दिलीप उपाध्याय, रोहित चौबे, विशाल विजय राय,चंदर वर्मा, टिंकू साव, प्रभाकर मिश्रा, विकास राय, अरुण कुमार,राजेश मरिक, सदर प्रखंड के बीडीओ समेत जल संसाधन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.









