Giridih News: 10 दिनों के भीतर गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट चालू करने का निर्देश

खराब उपकरणों के प्रतिस्थापन और मरम्मत के निर्देश

Giridih News: 10 दिनों के भीतर गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट चालू करने का निर्देश
(उपायुक्त रामनिवास यादव निरीक्षण)

गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर तकनीकी बाधाओं को दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने खराब पार्ट्स बदलकर 10 दिनों के भीतर जलापूर्ति बहाल करने और री-टेंडर प्रक्रिया पूरी करने का आदेश दिया।

गिरिडीह: जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उपायुक्त,  रामनिवास यादव ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-2 के तहत संचालित गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की वर्तमान स्थिति, जल शोधन से संबंधित विभिन्न तकनीकी व्यवस्थाओं, मशीनरी, उपकरणों एवं जलापूर्ति व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से योजना के संचालन, वर्तमान तकनीकी स्थिति तथा योजना के बंद रहने के कारणों की विस्तृत जानकारी ली।

Jharkhand Govt Ad
इस दौरान सुनील कुमार, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल (संख्या 2) ने बताया कि वर्ष 2018 से संचालित इस योजना के माध्यम से क्षेत्र की कई पंचायतों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है। हालांकि, अक्टूबर 2024 से कुछ तकनीकी कारणों के चलते योजना का संचालन बाधित है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने योजना की मौजूदा स्थिति का जायजा लेते हुए इसके शीघ्र पुनः संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-2 के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्लांट से संबंधित सभी आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि खराब पड़े सभी पार्ट्स एवं उपकरणों की आवश्यकतानुसार मरम्मती अथवा प्रतिस्थापन कराते हुए अधिकतम 10 दिनों के भीतर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को पुनः चालू करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें: Giridih News: गिरिडीह में उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

उपायुक्त ने कहा कि पेयजल आमजन की मूलभूत आवश्यकता है और इससे संबंधित योजनाओं का लंबे समय तक बंद रहना गंभीर विषय है। ऐसे में संबंधित पदाधिकारी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करते हुए यह सुनिश्चित करें कि योजना के पुनः संचालन के बाद ग्रामीणों को नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने प्लांट के संचालन में आने वाली तकनीकी बाधाओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया। 

यह भी पढ़ें: Giridih News: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

निरीक्षण के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि योजना के बेहतर एवं सतत संचालन के लिए नई कार्यकारी एजेंसी के चयन हेतु री-टेंडर की प्रक्रिया की जानी है। नई कार्यकारी एजेंसी के माध्यम से योजना का लगभग एक वर्ष तक संचालन एवं रख-रखाव सुनिश्चित किया जाना है। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि री-टेंडर से संबंधित प्रक्रिया को निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि योजना के संचालन में भविष्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्लांट के पुनः संचालन के बाद भी इसकी नियमित तकनीकी मॉनिटरिंग एवं रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। जल शोधन की गुणवत्ता, मशीनरी की कार्यक्षमता तथा जलापूर्ति की निरंतरता पर विशेष निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी सामने आने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित पेयजल योजनाओं का अधिकतम लाभ आमजनों तक पहुंचे। इसके लिए बंद अथवा बाधित योजनाओं को चिन्हित कर उनके शीघ्र पुनः संचालन तथा योजनाओं के दीर्घकालिक एवं सुचारु संचालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान  सुनील कुमार, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-2 सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, अभियंता एवं कर्मी उपस्थित थे। 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

शिक्षा माफियाओं को बचाने के लिए सीबीआई जांच का दांव खेल रही बीजेपी: दीपिका पांडेय शिक्षा माफियाओं को बचाने के लिए सीबीआई जांच का दांव खेल रही बीजेपी: दीपिका पांडेय
Sahebganj News: उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोतीचौकी में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में गठित हुई समिति
Koderma News: झुमरी तिलैया के बिरहोर टोला में धूमधाम से आयोजित हुआ वन महोत्सव कार्यक्रम
Koderma News: अपर समाहर्ता संजय कुजूर ने एनएचएआई को दुर्घटना संभावित क्षेत्र सुधारने का दिया निर्देश
Giridih News: आंबेडकर चौक से पचंबा तक चला संयुक्त अतिक्रमण और वाहन जांच अभियान
सीएजी रिपोर्ट ने खोली हेमंत सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन की पोल, बाबूलाल मरांडी का हमला
Giridih News: 10 दिनों के भीतर गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट चालू करने का निर्देश
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण
Sahebganj News: सरकारी दर से महंगा बिक रहा डीएपी-यूरिया, विधायक ने मंत्री से की उच्च स्तरीय जांच की मांग
Sahebganj News: सदर अस्पताल में 13 अगस्त को लगेगा विशेष दिव्यांग जांच शिविर, जुटेंगे विशेषज्ञ
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सुरक्षा जागरूकता पुरस्कार आयोजित, मानस नायक हुए सम्मानित
Crime News: पदमा ओपी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 350 ग्राम गांजा, बाइक व कार बरामद