Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सुरक्षा जागरूकता पुरस्कार आयोजित, मानस नायक हुए सम्मानित

सुरक्षित कार्य पद्धतियों को बढ़ावा देने की पहल

Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सुरक्षा जागरूकता पुरस्कार आयोजित, मानस नायक हुए सम्मानित
(डीवीसी केटीपीएस सुरक्षा पुरस्कार)

कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन (केटीपीएस) में सुरक्षा जागरूकता पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जुलाई 2026 के लिए जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) मानस नायक को जीएम (O&M) अमन ज्योति द्वारा सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया।

कोडरमा: डीवीसी केटीपीएस सभागार में मंगलवार को सुरक्षा जागरूकता पुरस्कार का आयोजन किया गया। सुरक्षा संस्कृति को सुदृढ़ करने तथा सुरक्षित कार्य-पद्धतियों को बढ़ावा देने के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता के तहत दामोदर घाटी निगम (डीवीसी), कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन (केटीपीएस) द्वारा जुलाई 2026 माह के लिए सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा जागरूकता पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार ऑपरेशनल रिव्यू एंड टेक्निकल (ORT) बैठक के दौरान प्रदान किया गया।

जुलाई 2026 के लिए यह पुरस्कार  मानस नायक, जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) को कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति उनके उत्कृष्ट समर्पण, निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं कार्य-पद्धतियों के अनुपालन तथा सुरक्षित कार्य वातावरण बनाए रखने के प्रति उनके सक्रिय एवं जिम्मेदार दृष्टिकोण के लिए प्रदान किया गया। पुरस्कार  अमन ज्योति, महाप्रबंधक (O&M), डीवीसी केटीपीएस द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर डीवीसी केटीपीएस के वरिष्ठ अधिकारीगण,  एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

सीएजी रिपोर्ट ने खोली हेमंत सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन की पोल, बाबूलाल मरांडी का हमला सीएजी रिपोर्ट ने खोली हेमंत सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन की पोल, बाबूलाल मरांडी का हमला
Giridih News: 10 दिनों के भीतर गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट चालू करने का निर्देश
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया गादी श्रीरामपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण
Sahebganj News: सरकारी दर से महंगा बिक रहा डीएपी-यूरिया, विधायक ने मंत्री से की उच्च स्तरीय जांच की मांग
Sahebganj News: सदर अस्पताल में 13 अगस्त को लगेगा विशेष दिव्यांग जांच शिविर, जुटेंगे विशेषज्ञ
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सुरक्षा जागरूकता पुरस्कार आयोजित, मानस नायक हुए सम्मानित
Crime News: पदमा ओपी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 350 ग्राम गांजा, बाइक व कार बरामद
Crime News: बहिमर घाटी में गोवंश तस्करी का प्रयास विफल, तीन पशु बरामद; सुमो वाहन जब्त
Hazaribagh news: लंबे समय बाद विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में हुई क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया दम
Dumka News: हर घर तिरंगा: दुमका वन स्टॉप सेंटर में वीर स्वतंत्रता सेनानियों की चित्र प्रदर्शनी आयोजित
Ranchi News: बिरसा उच्च विद्यालय में ‘आजादी के रंग’ पेंटिंग प्रतियोगिता, 300 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Deoghar News: मारवाड़ी युवा मंच के 36वें श्रावणी सेवा शिविर में निरंतर सेवा, 50 वर्षों की गौरवशाली परंपरा के स्वर्णिम पड़ाव का उत्सव