Ranchi News: बिरसा उच्च विद्यालय में ‘आजादी के रंग’ पेंटिंग प्रतियोगिता, 300 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन

Ranchi News: बिरसा उच्च विद्यालय में ‘आजादी के रंग’ पेंटिंग प्रतियोगिता, 300 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बिरसा विद्यालय के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा

रांची के कांके रोड स्थित बिरसा उच्च विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अर्थ फाउंडेशन की ओर से ‘आजादी के रंग’ पेंटिंग प्रतियोगिता सह भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 300 विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम की थीम पर पेंटिंग बनाईं।

​रांची: स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था अर्थ फाउंडेशन की ओर से आज दिनांक 12 अगस्त 2026 दिन बुधवार को कांके रोड स्थित बिरसा उच्च विद्यालय में 'आजादी के रंग' पेंटिंग प्रतियोगिता सह भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

​इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर अर्थ फाउंडेशन के ट्रस्टी दीपक बंका एवं 'दीप कौचर की बुटीक' की संचालिका दीपा बंका उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्कूल की प्राचार्या सुषमा तिवारी, समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी और आशीष रोशन जी उपस्थित थे। साथ ही इस मौके पर अर्थ फाउंडेशन के ट्रस्ट मेंबर अमित कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Jharkhand Govt Ad
​कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि दीपक बंका (ट्रस्टी, अर्थ फाउंडेशन) एवं दीपा बंका (संचालिका, दीप कौचर की बुटीक) ने संयुक्त रूप से कहा, "आजादी का अमृत महोत्सव महज एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के दिलों में अमर बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता और राष्ट्र निर्माण की ज्वाला प्रज्वलित करने का महाअभियान है। जब ये बाल-मन अपनी तूलिका (ब्रश) से तिरंगे के रंग उकेरते हैं, तो वह नए और सशक्त भारत की मजबूत बुनियाद को रेखांकित करता है। अर्थ फाउंडेशन ऐसी राष्ट्रीय चेतना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।"

​वहीं विशिष्ट अतिथि आशुतोष द्विवेदी (समाजसेवी) ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक दायित्व की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है।

यह भी पढ़ें: Ranchi News: ओथ फाउंडेशन एवं एम डॉक ने हिल टॉप स्कूल में लगाया निशुल्क शिविर, 200 बच्चों की दंत जांच

​कार्यक्रम के दौरान स्कूल के लगभग 300 बच्चों ने 'आजादी के रंग' थीम पर स्वतंत्रता सेनानियों की याद में और स्वतंत्रता संग्राम के तहत पेंटिंग बनाए, जिसमें बच्चों ने अपनी कलाकृतियों से सबका दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र नाथ महतो का शुगर लेवल गिरा, अस्पताल जाने से किया इनकार

​इसके बाद लगभग 300 बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर आजादी के अमृत महोत्सव और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के आह्वान को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने हाथों में अर्थ फाउंडेशन द्वारा दिए गए राष्ट्रीय ध्वज को लेकर यात्रा निकाली। बच्चों ने कांके रोड के विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा की और इस दौरान 'वंदे मातरम' तथा 'भारत माता की जय' के गगनभेदी नारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

​आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणामों में कक्षा 9वीं की आकृति सोरेन ने प्रथम स्थान, कक्षा 7वीं की अर्चना बखला ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 6वीं की सरस्वती लकड़ा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वालों में सबरीन परवीन (कक्षा 10), अनु सिंह (कक्षा 10), जॉनी असुर (कक्षा 8) और तनु कुमारी (कक्षा 9) शामिल रहीं।

​इस अवसर पर रुकसाना परवीन, रेशमा टोप्पो, राजेश सिन्हा सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Crime News: पदमा ओपी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 350 ग्राम गांजा, बाइक व कार बरामद Crime News: पदमा ओपी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 350 ग्राम गांजा, बाइक व कार बरामद
Crime News: बहिमर घाटी में गोवंश तस्करी का प्रयास विफल, तीन पशु बरामद; सुमो वाहन जब्त
Hazaribagh news: लंबे समय बाद विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में हुई क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया दम
Dumka News: हर घर तिरंगा: दुमका वन स्टॉप सेंटर में वीर स्वतंत्रता सेनानियों की चित्र प्रदर्शनी आयोजित
Ranchi News: बिरसा उच्च विद्यालय में ‘आजादी के रंग’ पेंटिंग प्रतियोगिता, 300 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Deoghar News: मारवाड़ी युवा मंच के 36वें श्रावणी सेवा शिविर में निरंतर सेवा, 50 वर्षों की गौरवशाली परंपरा के स्वर्णिम पड़ाव का उत्सव
Ranchi News: विजय शंकर नायक का भाजपा पर हमला, तिरंगा यात्रा को बताया राजनीतिक नौटंकी
Ranchi News: कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स में “स्वतंत्रता पर्व” का भव्य आयोजन, 200 से अधिक पेंटिंग्स की प्रदर्शनी
JPSC विवाद: छात्रों के मुद्दे पर भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके: केशव महतो कमलेश
Pakur News: उपासना मरांडी के प्रयास से पत्थरघाटा गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताई खुशी
Pakur News: गनपुरा पंचायत कार्यालय में LPG ई-KYC शिविर, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
Deoghar News: बोल बम के जयघोष से गूंजा देवघर, बाबा मंदिर में जलार्पण के लिए उमड़ी कांवरियों की भीड़