Dumka News: हर घर तिरंगा: दुमका वन स्टॉप सेंटर में वीर स्वतंत्रता सेनानियों की चित्र प्रदर्शनी आयोजित

वन स्टॉप सेंटर में स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन संघर्ष पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई

Dumka News: हर घर तिरंगा: दुमका वन स्टॉप सेंटर में वीर स्वतंत्रता सेनानियों की चित्र प्रदर्शनी आयोजित

दुमका के वन स्टॉप सेंटर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों की चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी, अंचल अधिकारी अमर कुमार और बाल कल्याण समिति की सदस्य किरण तिवारी सहित अन्य लोग शामिल हुए।

दुमका: हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर दुमका में देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी, अंचल अधिकारी दुमका अमर कुमार एवं बाल कल्याण समिति की सदस्य किरण तिवारी ने राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम के उद्देश्य और उसके महत्व से लोगों को परिचित कराया। उसी क्रम में वन स्टॉप सेंटर के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया गया कि स्वतंत्रता का मतलब देश की स्वतंत्रता के साथ साथ स्त्री स्वतंत्रता से भी है। शोषित पीड़ित स्त्रियों के सम्मान, सुरक्षा व समानता के लिए यह सेंटर काम कर रहा है। इस अवसर पर शोषित पीड़ित महिलाओं के संघर्ष और उससे उनकी आजादी पर आधारित विडियो भी दिखाया गया।

har-ghar-tiranga-dumka-freedom-fighters-photo-exhibition.jpg
दुमका वन स्टॉप सेंटर में स्वतंत्रता सेनानियों की चित्र प्रदर्शनी

Jharkhand Govt Ad
अतिथियों ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन संघर्ष और उनके बलिदान को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उसी क्रम में कार्यक्रम में उपस्थित लोगों विशेषकर युवाओं बच्चों को उनके जीवन से राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित नृत्य गीत संगीत की प्रस्तुति भी दी गयी और फेंसी ड्रेस के साथ साथ तिरंगे के रंगों एवं राष्ट्रीय भावनाओं को दर्शाती रंगोली भी बनाई गई।

देशभक्ति एवं राष्ट्र प्रेम की भावना पर आधारित हर घर तिरंगा अभियान के इस जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने हाथ में तिरंगा लेकर देश के अमर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और उनके बलिदान से लोगों को परिचित कराया। कार्यक्रम का समापन "हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा" के संदेश के साथ किया गया।

यह भी पढ़ें: Dumka News: स्वास्थ्य टीम ने घर-घर जाकर किया सर्वे, जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत

कार्यक्रम को सफल बनाने में बाल विकास परियोजना दुमका सदर प्रखंड की महिला पर्यवेक्षिका तन्नू पंडा, वन स्टॉप की प्रभारी रेखा देवी, प्रखंड समन्वयक सुजाता कर्ण, यूनिसेफ की ज्योत्सना हेंब्रम सहित वन स्टॉप से जुड़े कर्मी, महिलाएं और बड़ी संख्या में आस पास के ग्रामीणों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें: JPSC विवाद: दुमका में झारखंड बंद का असर, भाजपा ने JPSC-JSSC जांच और छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सुरक्षा जागरूकता पुरस्कार आयोजित, मानस नायक हुए सम्मानित Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सुरक्षा जागरूकता पुरस्कार आयोजित, मानस नायक हुए सम्मानित
Crime News: पदमा ओपी क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 15 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 350 ग्राम गांजा, बाइक व कार बरामद
Crime News: बहिमर घाटी में गोवंश तस्करी का प्रयास विफल, तीन पशु बरामद; सुमो वाहन जब्त
Hazaribagh news: लंबे समय बाद विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में हुई क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया दम
Dumka News: हर घर तिरंगा: दुमका वन स्टॉप सेंटर में वीर स्वतंत्रता सेनानियों की चित्र प्रदर्शनी आयोजित
Ranchi News: बिरसा उच्च विद्यालय में ‘आजादी के रंग’ पेंटिंग प्रतियोगिता, 300 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Deoghar News: मारवाड़ी युवा मंच के 36वें श्रावणी सेवा शिविर में निरंतर सेवा, 50 वर्षों की गौरवशाली परंपरा के स्वर्णिम पड़ाव का उत्सव
Ranchi News: विजय शंकर नायक का भाजपा पर हमला, तिरंगा यात्रा को बताया राजनीतिक नौटंकी
Ranchi News: कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स में “स्वतंत्रता पर्व” का भव्य आयोजन, 200 से अधिक पेंटिंग्स की प्रदर्शनी
JPSC विवाद: छात्रों के मुद्दे पर भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके: केशव महतो कमलेश
Pakur News: उपासना मरांडी के प्रयास से पत्थरघाटा गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताई खुशी
Pakur News: गनपुरा पंचायत कार्यालय में LPG ई-KYC शिविर, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़