JPSC विवाद: दुमका में झारखंड बंद का असर, भाजपा ने JPSC-JSSC जांच और छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से कराया दुमका बंद

JPSC विवाद: दुमका में झारखंड बंद का असर, भाजपा ने JPSC-JSSC जांच और छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज
दुमका में झारखंड बंद के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।

दुमका में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का असर देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से बंद कराया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए JPSC-JSSC से जुड़ी कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

दुमका:  राजधानी रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से मंगलवार, 11 अगस्त को आहूत झारखंड बंद का दुमका में असर देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से दुमका बंद कराया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बंद के दौरान व्यापारी वर्ग, बस मालिकों और आम लोगों का समर्थन मिलने का दावा भाजपा नेताओं ने किया। कई व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखकर छात्रों के समर्थन में एकजुटता जताई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर दुकानदारों से बंद का समर्थन करने की अपील की।

छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर निशाना

Jharkhand Govt Ad
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील सोरेन ने कहा कि अपने अधिकार और भविष्य की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं की आवाज सुननी चाहिए और JPSC-JSSC से जुड़ी कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।

सुनील सोरेन ने कहा कि दुमका की जनता और व्यापारियों का बंद को मिला समर्थन युवाओं के साथ उनकी एकजुटता को दर्शाता है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि यदि उसे छात्रों और युवाओं की मांगों तथा JPSC-JSSC की अनियमितताओं की चिंता है, तो वह CBI जांच से क्यों पीछे हट रही है।

यह भी पढ़ें: Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा व विधायक बसंत सोरेन ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत

उन्होंने कहा कि लाठी के बल पर युवाओं की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उनके सवालों का जवाब देना चाहिए। छात्रों की मांगों का समाधान और पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Dumka News: विभिन्न मांगों को लेकर कृषि कर्मचारी संघ ने की निदेशक से मुलाक़ात 

भाजपा जिलाध्यक्ष ने शांतिपूर्ण बंद का किया दावा

भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि दुमका बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग मिला। उन्होंने व्यापारियों द्वारा स्वेच्छा से प्रतिष्ठान बंद रखने के लिए आभार जताते हुए कहा कि भाजपा युवाओं के न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगी।

प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य पिंटू अग्रवाल ने कहा कि युवा राज्य की ताकत हैं। उनके लोकतांत्रिक आंदोलन का सम्मान करने के बजाय लाठीचार्ज करना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दुमका की जनता ने युवाओं के साथ अन्याय स्वीकार नहीं करने का संदेश दिया है।

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

दुमका बंद कार्यक्रम में प्रदेश परिषद सदस्य निवास मंडल, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य पिंटू अग्रवाल, जिला महामंत्री मृणाल मिश्रा, पवन केसरी, गायत्री जायसवाल, गुंजन मरांडी, धर्मेंद्र सिंह, मार्शल टुडू, अमरेंद्र सिंह, नवल किस्कू, रामवतार भालोठिया, संतोष साह, मनीष कुमार, दीप्तांशु कोचगवे, मनोज साह, विश्वनाथ नंदी, अजय गुप्ता, सुजीत यदुवंशी, श्रीधर दास, दिनेश सिंह, रवींद्र बास्की, वीरेंद्र मरांडी, रानी सिंह, रामकृष्ण हेंब्रम सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने बंद को सफल बनाने में सहयोग देने वाले दुकानदारों, बस मालिकों, आम नागरिकों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 
 
 
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Dhanbad News: "ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी" के तहत सीआईएसएफ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान Dhanbad News: "ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी" के तहत सीआईएसएफ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
Deoghar News: कियाजोरी गांव में मुखिया मोजस्मा खातुन की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित
Deoghar News: श्रावणी मेले में तकनीक और आस्था का संगम, लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र
Bokaro News: पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के एथलीटों ने जिला स्तर पर जीते 16 शानदार पदक
Bokaro News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारी, तेनुघाट में जवानों और छात्रों ने किया अभ्यास
Bokaro News: जय झारखंड मजदूर समाज ने केक काटकर मनाया सीएम हेमंत सोरेन का जन्मदिन
Bokaro News: उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग का छापा, बहादुरपुर में पकड़ा गया अवैध हाइवा
Bokaro News: सीएसआर के तहत डालमिया भारत ने जिला उद्योग केंद्र को सौंपा 20 चेयर 
Bokaro News: समाहरणालय में आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
Sahebganj News: अडानी पावर प्लांट में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के रोजगार पर बैठक संपन्न
Dhanbad News: सिजुआ एरिया-4 में CISF और BCCL की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला खनन के मुहानों की कराई भराई
Hazaribagh News: बीएलओ और पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित