Politics News: संसद में फिर हंगामा, लोकसभा 12 बजे तक और राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित

राम मंदिर चढ़ावा विवाद और जंतर-मंतर प्रदर्शन पर विपक्ष का विरोध

Politics News: संसद में फिर हंगामा, लोकसभा 12 बजे तक और राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित
संसद में विपक्ष का जोरदार विरोध

संसद के मानसून सत्र के 11वें दिन भी विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बाधित रही। राम मंदिर चढ़ावा विवाद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई और सांसद पप्पू यादव पर कथित हमले के मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक और राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

नई दिल्ली: संसद के दोनों सदनों में अयोध्या के राममंदिर चढ़ावा चोरी और जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस की कठोर कार्रवाई के मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार को भी कार्यवाही बाधित हुई। लगातार शोर-शराबे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 02 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।

मानसून सत्र के 11वें दिन लगातार आज भी लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने विभिन्न मुद्दाें पर सरकार के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी।इस पर अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों ने प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया और अपने मुद्दों को नियमानुसार उठाने की नसीहत दी लेकिन विपक्षी सांसदों ने एक नहीं सुनी। बार बार की अपील पर भी हंगामा जारी रहने पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी।

उधर, राज्यसभा में भी विपक्षी सदस्यों ने इन्हीं मुद्दों पर सदन के बीचोंबीच आ कर विरोध में नारेबाजी की जिसके कारण सदन में कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी और सभापति के राधाकृष्णन को सदन को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा करनी पड़ी।

बाद में संसद परिसर में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया। मकर द्वार के निकट एकत्र विपक्षी सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग करते हुए नारे लगाए। प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव सहित कई विपक्षी नेता शामिल हुए।

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर रविवार को उनके दिल्ली स्थित आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान हुए कथित हमले का मुद्दा भी संसद में जोर-शोर से उठा। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सांसद की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए लोकसभा अध्यक्ष से इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की। वहीं विपक्ष ने आरोप लगाया कि एक सांसद की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने पप्पू यादव के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 31 जुलाई को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर किए गए प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव ने सदन की गरिमा और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कक्ष में हुई। बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विभिन्न विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने संसद के भीतर आगे की रणनीति पर चर्चा की।

इस बीच समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा इस मामले से बच नहीं सकती और उसे जवाब देना होगा। वहीं माकपा सांसद जॉन ब्रिटास ने पप्पू यादव पर हुए कथित हमले की निंदा करते हुए कहा कि किसी सांसद के साथ इस तरह की घटना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और असहमति का जवाब हिंसा नहीं हो सकता।

संसद के मौजूदा सत्र में सरकार ने आठ विधेयकों को सूचीबद्ध किया है। इनमें से वंदे मातरम् विधेयक और लोक परीक्षा (संशोधन) विधेयक दोनों सदनों से पारित हो चुके हैं। सोमवार को सरकार लोकसभा में विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) संशोधन विधेयक पेश कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि 31 जुलाई को संसद परिसर में राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर विपक्षी सांसदों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया था। उस दौरान पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर पहुंचे थे और विपक्षी सांसदों ने प्रतीकात्मक नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से कथित चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाया था। इस प्रदर्शन के बाद संत समाज और भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का औचक निरीक्षण अभियान
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस
Dhanbad news: गणेशपुर बस्ती के पीछे असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध मुहाना खोलने की कोशिश विफल
Dhanbad news: बीसीसीएल के जमुनिया हाईवॉल पेच में अवैध कोयला कारोबार पर कसेगा कड़ा शिकंजा
Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह
Bokaro News: आंदोलनकारी बुजुर्ग हेमंती देवी ने उपायुक्त से किया संवाद, पेंशन की ली जानकारी
Bokaro News: बीएसएल के सतर्कता विभाग द्वारा कर्मियों के लिए सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Giridih News: बाल विवाह के खिलाफ 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के फैसले का स्वागत
Giridih News: बदलती जीवनशैली और तनाव के कारण कम उम्र में बढ़ रहा हृदय रोग का खतरा
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण
Sahebganj News: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने उधवा में मतदाता सूची सत्यापन का लिया जायजा