Hazaribagh News: बीएलओ और पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित
अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने दी विस्तृत जानकारी
बड़कागांव प्रखंड सभागार में बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल की अध्यक्षता में बीएलओ और पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। सीओ मनोज कुमार ने फॉर्म-6, 7 व 8 भरने और नो मैपिंग नोटिस तामिला कराने के निर्देश दिए।
बड़कागांव: कार्यालय के पत्रांक 58/26 दिनांक 10.8.2026 के आलोक में बड़कागांव प्रखंड सभागार में बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने की। प्रशिक्षण में प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि 5 अगस्त से नए मतदाताओं का मतदाता सूची में नामांकन दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिनका उम्र 1 अक्टूबर 2026 को 18 साल पूर्ण हो रही है वैसे मतदाता इसके लिए फॉर्म 6 में जन्मतिथि एवं एड्रेस प्रूफ के साथ नामांकन करना है।जबकि फार्म 8 में बिखरे हुए परिवार के मतदाताओं को एक साथ एक बुथ में मैचिंग करने के लिए भरना है। मृत्यु मतदाताओं को हटाने के लिए फार्म 7 को भरना होगा। उन्होंने आगे कहा कि नजरिया नक्शा के माध्यम से नो मैपिंग का नोटिस सभी बीएलओ को घर-घर जाकर तामिला करना अनिवार्य है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.









