Ranchi News: झारखंड में एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार, 141 मामले हैं दर्ज

टाटा मैजिक वाहन से तीन AK-47 राइफल बरामद होने का दावा

Ranchi News: झारखंड में एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार, 141 मामले हैं दर्ज
धनबाद के बरवाअड्डा क्षेत्र में संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया ₹1 करोड़ का इनामी माओवादी मिसिर बेसरा।

झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और ₹1 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ सागर दा को धनबाद के बरवाअड्डा क्षेत्र से संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया। उसके साथ चार अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

रांची: झारखंड में सुरक्षा बलों को नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ सागर दा को सयुंक्त अभियान के तहत गिरफ्तार कर लिया गया । उसके साथ संगठन के दो सक्रिय सदस्य और दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। बेसरा के खिलाफ झारखंड में 141 मामले दर्ज है।

बताया गया है कि गिरिडीह-धनबाद सीमा क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान से बचने के लिए मिसिर बेसरा ने अपने चार सहयोगियों के साथ टाटा मैजिक वाहन से भागने की कोशिश की। सुरक्षा बलों ने उसे धनबाद के बरवाअड्डा से घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम को यह कामयाबी खुफिया इनपुट पर मिली। टाटा मैजिक से तीन एके 47 राइफल भी बरामद हुई हैं। बेसरा के साथ रीजनल कमेटी सदस्य तुम्बा मांझी और एरिया कमेटी सदस्य बिरेन हांसदा के अलावा मंगल मुर्मू एवं दिनेश राय को भी गिरफ्तार किया गया है।

केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियां चारों से पूछताछ कर रही है। झारखंड के आईजी (अभियान) नरेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को इन सभी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मिसिर बेसरा लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था। वह झारखंड, बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में सक्रिय रहा है। उस पर सुरक्षाबलों पर हमले, हत्या, लेवी वसूली और विस्फोट जैसी कई संगीन घटनाओं में शामिल होने के आरोप हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Ranchi News: सरला बिरला यूनिवर्सिटी में हुआ 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' कार्यक्रम का प्रसारण Ranchi News: सरला बिरला यूनिवर्सिटी में हुआ 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' कार्यक्रम का प्रसारण
Deoghar News: श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए बाघमारा और कोठिया में बनी भव्य टेंट सिटी
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने दीप प्रज्वलित कर कांवरिया सेवा शिविर का किया उद्घाटन
Hazaribagh News: पदमा ओपी पुलिस ने अभियान चलाकर तीन फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार
Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के 'नशा मुक्त भारत' वेबकास्ट का प्रसारण
Giridih News: एसपी डॉ. विमल कुमार ने कांवरिया सेवा शिविर का फीता काटकर किया उद्घाटन
Pakur News: मुफस्सिल पुलिस ने मनिरामपुर से ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को दबोचा
Koderma News: कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में प्रांतीय प्रधानाचार्य बैठक का हुआ गरिमामय समापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने एसजेएस अस्पताल में इंद्रजीत महतो से की मुलाकात
Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में कुलपति ने ली महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
दिल्ली से गिरफ्तार हुई झारखंड की वांछित मानव तस्कर, खूंटी की बालिका सुरक्षित रेस्क्यू
जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार की हुई कोर्ट में पेशी, एन्क्रिप्टेड ऐप और वीवीआईपी कनेक्शन जांच के दायरे में