Sahebganj News: अडानी पावर प्लांट में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के रोजगार पर बैठक संपन्न

योग्यता के आधार पर दी जाएगी प्राथमिकता

Sahebganj News: अडानी पावर प्लांट में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के रोजगार पर बैठक संपन्न
(पीरपैंती अडानी पावर बैठक)

पीरपैंती स्थित अडानी पावर प्लांट में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व शहीद परिवारों को रोजगार देने के मुद्दे पर प्लांट प्रबंधन और वेटरन्स इंडिया के बीच सकारात्मक बैठक हुई। जीएम राजीव गोयल ने योग्यता के आधार पर प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।

साहिबगंज: पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं शहीद परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है। आज अडानी पावर प्लांट, पीरपैंती शाखा में प्लांट के महाप्रबंधक राजीव गोयल, मुख्य सुरक्षा पदाधिकारी विवेक सक्सेना, एवं एचआर विभाग के धीरज कुमार के साथ पूर्व सैनिकों की एक सौहार्दपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंपकर पूर्व सैनिकों, वीर वधुओं, वीर नारियों, शहीद सैनिकों तथा सेवानिवृत्त सैनिकों के आश्रितों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी एवं रोजगार देने की मांग रखी। ज्ञापन में उल्लेखित सभी बिंदुओं को विस्तार से अधिकारियों के समक्ष पढ़ा गया।

Jharkhand Govt Ad
अधिकारियों ने मांगों को सुनने से पहले ही सकारात्मक रुख दिखाया। प्रबंधन की ओर से कहा गया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के लिए रोजगार उपलब्ध कराना उद्योग के लिए सहयोगात्मक पहल है। उन्होंने आश्वस्त किया कि योग्यता, गुणवत्ता एवं कार्यदक्षता के आधार पर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, शहीद परिवारों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के आश्रितों को प्राथमिकता देने का प्रयास किया जाएगा। 

प्रबंधन ने यह भी कहा कि जो पूर्व सैनिक या उनके परिवार के सदस्य व्यवसाय या सेवा के माध्यम से उद्योग से जुड़ना चाहते हैं, उन्हें भी नियमानुसार प्राथमिकता देने पर विचार किया जाएगा। इसी क्रम में बैठक के दौरान कुछ इच्छुक पूर्व सैनिकों ने अपना पंजीकरण भी कराया।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: JLKM पार्टी का शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन, JPSC-JSSC में धांधली के खिलाफ 8 सूत्री मांगपत्र

अधिकारियों ने सुझाव दिया कि योग्यता, अनुभव एवं कार्य-कुशलता के आधार पर इच्छुक अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध कराई जाए। यदि अभ्यर्थी कॉरपोरेट के निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं मानकों पर खरे उतरते हैं, तो उन्हें प्राथमिकता के आधार पर अवसर दिए जाएंगे। बैठक का माहौल शांतिपूर्ण और आत्मीय रहा। उपस्थित सभी 25 पूर्व सैनिकों के आग्रहों और सुझावों को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना। अंत में सकारात्मक आश्वासन और सम्मान के साथ बैठक का समापन हुआ।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: 11 हजार वोल्ट की नंगी तार से टकराया किशोर, पेड़ से गिरकर मौत

बैठक के बाद पूर्व सैनिकों ने उम्मीद जताई कि यह पहल भविष्य में वीर नारियों, शहीद परिवारों एवं उनके आश्रितों के लिए सम्मानजनक रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खोलने में मील का पत्थर साबित होगी। मौके पर सुबोध कुमार पांडे वेटरन्स इंडिया जिला अध्यक्ष भागलपुर, राजेंद्र कुमार उपाध्यक्ष भागलपुर, पूर्व सैनिक रंजीत कुमार दुबे, राजेश कुमार दुबे, मनोज ठाकुर, विपिन तिवारी सहित सैकड़ों पुर्व सैनिक उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Koderma News: अंबाबाद में घर में घुसकर महिला पर कुल्हाड़ी से वार, छह नामजद पर केस Koderma News: अंबाबाद में घर में घुसकर महिला पर कुल्हाड़ी से वार, छह नामजद पर केस
Dhanbad News: "ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी" के तहत सीआईएसएफ ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान
Deoghar News: कियाजोरी गांव में मुखिया मोजस्मा खातुन की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित
Deoghar News: श्रावणी मेले में तकनीक और आस्था का संगम, लेजर शो बना आकर्षण का केंद्र
Bokaro News: पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया के एथलीटों ने जिला स्तर पर जीते 16 शानदार पदक
Bokaro News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारी, तेनुघाट में जवानों और छात्रों ने किया अभ्यास
Bokaro News: जय झारखंड मजदूर समाज ने केक काटकर मनाया सीएम हेमंत सोरेन का जन्मदिन
Bokaro News: उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग का छापा, बहादुरपुर में पकड़ा गया अवैध हाइवा
Bokaro News: सीएसआर के तहत डालमिया भारत ने जिला उद्योग केंद्र को सौंपा 20 चेयर 
Bokaro News: समाहरणालय में आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
Sahebganj News: अडानी पावर प्लांट में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के रोजगार पर बैठक संपन्न
Dhanbad News: सिजुआ एरिया-4 में CISF और BCCL की बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला खनन के मुहानों की कराई भराई