Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा व विधायक बसंत सोरेन ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत

जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीत कुमार रहे मौजूद

Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा व विधायक बसंत सोरेन ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत
(दुमका छात्र सम्मान समारोह)

दुमका में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित जिला स्तरीय निबंध, चित्रांकन एवं क्विज प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा और विधायक बसंत सोरेन ने विजेताओं को मोमेंटो तथा डिक्शनरी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

दुमका: दिसोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग, दुमका के तत्वावधान में आयोजित विद्यालय स्तरीय निबंध, चित्रांकन एवं क्विज प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मंगलवार को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा एवं विधायक, दुमका बसंत सोरेन, के करकमलों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

ज्ञात हो कि दिनांक 03 अगस्त 2026 को जिले के विभिन्न विद्यालयों में दिसोम गुरु स्व. शिबू सोरेन जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं उनके सामाजिक योगदान पर आधारित निबंध, चित्रांकन एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन जिला स्तर पर सम्मान के लिए किया गया।

चित्रांकन प्रतियोगिता में जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, दुमका के ऋषभ कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (CM SoE KGBV), दुमका की प्रिया टुडू तथा तृतीय स्थान +2 श्री रामकृष्ण उच्च विद्यालय, दुमका के रित कुमार सिंह ने प्राप्त किया।

क्विज प्रतियोगिता में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कन्या, दुमका की आर्या भारती प्रथम, परी प्रिया द्वितीय तथा +2 श्री रामकृष्ण उच्च विद्यालय, दुमका के दीपक कुमार मंडल एवं सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कन्या, दुमका की श्रद्धा रक्षित संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें: Dumka News: बाल विवाह के खिलाफ UN का बड़ा कदम, 27 नवंबर को मनाया जाएगा वैश्विक दिवस

निबंध प्रतियोगिता में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (CM SoE KGBV), दुमका की लक्ष्मी प्रिया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कन्या, दुमका के सोनम कुमार तथा तृतीय स्थान संतोषी कुमारी ने प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें: Dumka News: विधायक डॉ. लुईस मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रधानगणों की समीक्षा बैठक

सभी विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप मोमेंटो एवं डिक्शनरी प्रदान की गई। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों को भी उनके उत्साहवर्धन हेतु सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजीत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, दुमका, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, दुमका, सभी सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, संबंधित विद्यालयों के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान