Dhanbad News: बीसीसीएल और एमएसई विक्रेताओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए बरोरा में हुआ सम्मेलन

विक्रेताओं की समस्याओं का हुआ ऑन-स्पॉट समाधान

Dhanbad News: बीसीसीएल और एमएसई विक्रेताओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए बरोरा में हुआ सम्मेलन
(बाघमारा एमएसई विक्रेता सम्मेलन)

बाघमारा के बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र में सामग्री प्रबंधन विभाग द्वारा एमएसई विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य सूक्ष्म व लघु उद्यमियों को जेम पोर्टल और ई-टेंडरिंग से जोड़ना था। क्षेत्रीय प्रबंधक विशाल द्विवेदी की मौजूदगी में अधिकारियों ने सीआईएल क्रय पुस्तिका व एमएसई नीतिगत लाभों की विस्तृत जानकारी साझा की।

बाघमारा: बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के क्षेत्रीय सभागार में मंगलवार को सामग्री प्रबंधन विभाग द्वारा एमएसई विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य एमएसई विक्रेताओं को खरीद प्रक्रिया, नीतिगत लाभों तथा व्यवसायिक अवसरों की जानकारी प्रदान करना था, ताकि उनकी भागीदारी को बढ़ाया जा सके।कार्यक्रम में सीआईएल क्रय पुस्तिका, एमएसई खरीद संबंधी प्रमुख प्रावधान, एमएसई इकाइयों के लिए उपलब्ध नीतिगत लाभ एवं वरीयताओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। 

इसके अलावा विक्रेता पंजीकरण, ई-निविदा एवं जीईएम पोर्टल में भागीदारी, आवश्यक दस्तावेजों तथा अन्य प्रक्रियाओं पर भी चर्चा की गई। सम्मेलन में क्षेत्र के एमएसई विक्रेताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी जिज्ञासाओं एवं सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान एवं बेहतर समन्वय का आश्वासन दिया। सामग्री प्रबंधन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक विशाल द्विवेदी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से एमएसई विक्रेताओं में जागरूकता बढ़ेगी तथा बीसीसीएल और विक्रेता समुदाय के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल और एमएसई विक्रेताओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए बरोरा में हुआ सम्मेलन Dhanbad News: बीसीसीएल और एमएसई विक्रेताओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए बरोरा में हुआ सम्मेलन
Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा व विधायक बसंत सोरेन ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत
Dumka News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण
Deoghar News: जेएलकेएम ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना, जेपीएससी-जेएसएससी में धांधली का आरोप
Deoghar News: श्रावणी मेले में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, 65 खाद्य नमूनों की हुई जांच
Deoghar News: मधुपुर एसडीओ राजीव कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर शिक्षकों संग की बैठक
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिमा का किया अनावरण
Deoghar News: श्रावणी मेले में तकनीक का संगम, डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने किया VR शिविर का उद्घाटन
Deoghar News: सावन के दूसरे दिन बाबा धाम में उमड़ा जनसैलाब, 105 किमी पैदल चलकर पहुंचे लाखों कांवरिये
Shravani Mela 2026: पहली सोमवारी पर सूचना सह सहायता केंद्र और मातृत्व विश्राम गृह बने श्रद्धालुओं का सहारा
Hazaribagh News: पदमा ओपी पुलिस ने अभियान चलाकर तीन फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार