Dumka News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण

बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश

Dumka News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण
बीएलओ प्रशिक्षण बैठक)

दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया, जिसके तहत 5 अगस्त से दावा-आपत्ति और नए मतदाताओं के पंजीकरण का अभियान शुरू हो रहा है। इस दौरान प्रखंड सभागार में पद्म भूषण दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

दुमका: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, दुमका के निदेशानुसार मंगलवार को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, रानीश्वर राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत रानीश्वर प्रखण्ड अन्तर्गत सभी मतदान केन्द्रों के बी०एल०ओ० एवं बी०एल०ओ० सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया। 

विदित हो कि विशेष गहन पुनरिक्षण 2026 के तहत मतदाताओं द्वारा दावा-आपत्ति करने का समय सीमा दिनांक 05.08.2026 से 04.09. 2026 तक निर्धारित है तथा दावा-आपत्ति के साथ-साथ नोटिसों की सुनवाई के लिए समय सीमा दिनांक 05. 08.2026 से 03.10.2026 तक निर्धारित है। इसके लिए सर्वप्रथम सभी मतदान केन्द्रों पर कल मतदाता सूची का प्रारूप का प्रकाशन किया जायेगा। 

Jharkhand Govt Ad
इसके अतिरिक्त ऐसे नागरिक जिनका उम्र 01.10.2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रहा है, उनका मतदाता सूची में नाम दर्ज करने हेतु आज बुधवार से पंजीकरण प्रारंभ किया जाना है और इसके लिए कल #New Voter अभियान भी चलाया जायेगा। प्रशिक्षण में सभी बी०एल०ओ० और बी०एल०ओ० सुपरवाइजर को यह भी निदेश दिया गया कि सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओ से दावा-आपत्ति संग्रहण करने के लिए दिनांक 08.08.2026, 09.08.2026, 22.08.2026 और 23.08.2026 को कैम्प आयोजित किया जायेगा। 

साथ ही दिनांक 15.08.2026 को सभी पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा।इसके अतिरिक्त प्रखण्ड सभागार में पदम् भूषण दिशोम गुरू स्व० शिबु सोरेन जी की प्रथम पुण्य तिथि पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा एवं प्रखण्ड के पदाधिकारी/कर्मी तथा उपस्थित बी०एल०ओ० और बी०एल०ओ० सुपरवाइजर के द्वारा श्रद्धाजंलि भी अर्पित किया गया।

यह भी पढ़ें: Dumka News: बासुकीनाथ श्रावणी मेला 2026: श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन बांट रहा शीतल वाटर पाउच

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल और एमएसई विक्रेताओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए बरोरा में हुआ सम्मेलन Dhanbad News: बीसीसीएल और एमएसई विक्रेताओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए बरोरा में हुआ सम्मेलन
Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा व विधायक बसंत सोरेन ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत
Dumka News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण
Deoghar News: जेएलकेएम ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना, जेपीएससी-जेएसएससी में धांधली का आरोप
Deoghar News: श्रावणी मेले में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, 65 खाद्य नमूनों की हुई जांच
Deoghar News: मधुपुर एसडीओ राजीव कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर शिक्षकों संग की बैठक
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिमा का किया अनावरण
Deoghar News: श्रावणी मेले में तकनीक का संगम, डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने किया VR शिविर का उद्घाटन
Deoghar News: सावन के दूसरे दिन बाबा धाम में उमड़ा जनसैलाब, 105 किमी पैदल चलकर पहुंचे लाखों कांवरिये
Shravani Mela 2026: पहली सोमवारी पर सूचना सह सहायता केंद्र और मातृत्व विश्राम गृह बने श्रद्धालुओं का सहारा
Hazaribagh News: पदमा ओपी पुलिस ने अभियान चलाकर तीन फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार