Deoghar News: मधुपुर एसडीओ राजीव कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर शिक्षकों संग की बैठक

शिक्षकों को सौंपी गई विभिन्न अहम जिम्मेदारियां

Deoghar News: मधुपुर एसडीओ राजीव कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर शिक्षकों संग की बैठक
(मधुपुर स्वतंत्रता दिवस बैठक)

देवघर जिले के मधुपुर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में डाक बंगला मैदान में होने वाले राजकीय समारोह में मार्च पास्ट, डिस्प्ले एवं राष्ट्रगान की जिम्मेदारियां सौंपते हुए सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

देवघर: स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर  मधुपुर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में डाक बंगला मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में प्रत्येक विद्यालय के शिक्षकों को बच्चों के साथ उपस्थित रहने को कहा गया। समारोह में  बच्चों द्वारा मार्च पास्ट, डिस्प्ले,राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रीय गान को लेकर अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गई। एसडीओ ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व मनाने को लेकर बच्चे और शिक्षक काफी उत्साहित हैं। 

सभी शिक्षकों को समय से पहले अनुशासित होकर समारोह में सम्मिलित होने को कहा। कहा कि जिन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वह ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। बच्चों को आयोजन स्थल पर लाना और उसे ले जाने की जिम्मेवारी विद्यालय के शिक्षकों की होगी किसी को कोई परेशानी हो तो वह सीधे आयोजन समिति के सदस्यों से मिलकर समाधान करेंगे। राष्ट्रीय पर्व को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। बैठक शिक्षक समेत आयोजन समिति के सदस्य आदि मौजुद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल और एमएसई विक्रेताओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए बरोरा में हुआ सम्मेलन Dhanbad News: बीसीसीएल और एमएसई विक्रेताओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए बरोरा में हुआ सम्मेलन
Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा व विधायक बसंत सोरेन ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत
Dumka News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण
Deoghar News: जेएलकेएम ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना, जेपीएससी-जेएसएससी में धांधली का आरोप
Deoghar News: श्रावणी मेले में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, 65 खाद्य नमूनों की हुई जांच
Deoghar News: मधुपुर एसडीओ राजीव कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर शिक्षकों संग की बैठक
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिमा का किया अनावरण
Deoghar News: श्रावणी मेले में तकनीक का संगम, डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने किया VR शिविर का उद्घाटन
Deoghar News: सावन के दूसरे दिन बाबा धाम में उमड़ा जनसैलाब, 105 किमी पैदल चलकर पहुंचे लाखों कांवरिये
Shravani Mela 2026: पहली सोमवारी पर सूचना सह सहायता केंद्र और मातृत्व विश्राम गृह बने श्रद्धालुओं का सहारा
Hazaribagh News: पदमा ओपी पुलिस ने अभियान चलाकर तीन फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार