Deoghar News: जेएलकेएम ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना, जेपीएससी-जेएसएससी में धांधली का आरोप
लंबित प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन की मांग
देवघर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चंदन वर्मा के नेतृत्व में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर सीबीआई जांच और पारदर्शी पारदर्शी नियुक्तियों की मांग की गई।
देवघर: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) द्वारा मंगलवार को जिला समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंदन वर्मा ने की। धरना के माध्यम से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) में कथित अनियमितताओं, परीक्षा घोटालों तथा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठाई गई।
कार्यक्रम के उपरांत प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। धरना में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार विवाद सामने आने से राज्य के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

धरना-प्रदर्शन में आरती चौहान, चांद हसन, इबरार अंसारी, अंग्रेज दास, रोहित राउत, खुशवंत प्रधान, सचिन दास, विजय कुमार पोद्दार, मुकेश यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-युवा, कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। अंत में प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जेएलकेएम राज्यव्यापी लोकतांत्रिक आंदोलन को और व्यापक रूप से चलाएगा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.





