पलामू पुलिस लाइन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, मेदांता अस्पताल ने किया पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण
मेदांता अस्पताल, रांची के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
पलामू पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर मेदांता अस्पताल, रांची के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों का बीपी, डायबिटीज सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।
पलामू: पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशानुसार पुलिस लाइन, पलामू परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर मेदांता अस्पताल, रांची के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया था।
शिविर के दौरान मेदांता अस्पताल से आए अनुभवी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने उपस्थित पुलिसकर्मियों का रक्तचाप (BP), मधुमेह (Diabetes) सहित कई आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए। जांच के साथ-साथ विशेषज्ञों ने पुलिस बल के लिए तनाव प्रबंधन (Stress Management), संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर महत्वपूर्ण टिप्स और जानकारी भी साझा की।
स्वास्थ्य प्रति जागरूकता और कार्यक्षमता पर जोर

पुलिस प्रशासन ने जताया आभार

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


