एम्वे इंडिया ने लॉन्च किया आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रीशन मल्टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्ट, जानें क्या है कीमत
एम्वे के अधिकृत स्टोर्स और वेबसाइट पर उपलब्ध
एम्वे इंडिया ने अपने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए 'आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रिशन मल्टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्ट' लॉन्च किया है, जो न्यूट्रीलाइट के प्राकृतिक तत्वों से भरपूर और वीगन फॉर्मूले के साथ आता है।
रांची: हेल्थ और वेलबीइंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एम्वे इंडिया ने अपने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रीशन मल्टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्ट लॉन्च किया है। न्यूट्रीलाइट से प्राप्त वनस्पति तत्वों (बॉटैनिकल्स) से भरपूर यह नया स्किनकेयर उत्पाद आधुनिक जीवनशैली में त्वचा को विभिन्न पर्यावरणीय प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस उत्पाद की एमआरपी 3,399 रुपये है।
यह लॉन्च आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रीशन रेंज का विस्तार है, जिसे बदलती स्किनकेयर जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस श्रृंखला में प्राकृतिक तत्वों और आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक का संतुलित मेल है, जिससे त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।


कंपनी के अनुसार, आर्टिस्ट्री एकमात्र ब्यूटी ब्रांड है जिसे न्यूट्रीलाइट का समर्थन प्राप्त है। आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रीशन मल्टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्ट त्वचा को कई स्तरों पर सुरक्षा देने के साथ उसे स्वस्थ बनाए रखने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। इस उत्पाद की एमआरपी 3,399 रुपये है। यह एम्वे के अधिकृत बिजनेस ओनर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, एम्वे स्टोर्स और एम्वे की आधिकारिक वेबसाइट www.amway.in पर उपलब्ध है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


