Deoghar News: श्रावणी मेले में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, 65 खाद्य नमूनों की हुई जांच

100 किलो संदिग्ध पेड़ा रेलवे से वापस भेजा

Deoghar News: श्रावणी मेले में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, 65 खाद्य नमूनों की हुई जांच
(देवघर खाद्य सुरक्षा जांच)

देवघर के राजकीय श्रावणी मेला 2026 में श्रद्धालुओं को सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सघन जांच अभियान चलाकर 65 नमूनों का परीक्षण किया। जांच में 8 नमूनों में मिलावट मिलने पर 8 किलो छोला नष्ट कराया गया और बिहार से आया 100 किलो संदिग्ध पेड़ा तत्काल वापस भेज दिया गया।

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग, देवघर द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त के निर्देश पर गठित टीमों ने मंगलवार को विभिन्न होटलों, भोजनालयों, मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 65 खाद्य नमूनों की जांच की गई, जिनमें 8 नमूने मिलावटी पाए गए। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 8 किलोग्राम छोला नष्ट कराया तथा लगभग 100 किलोग्राम संदिग्ध पेड़ा की खेप को रेलवे प्रशासन के सहयोग से वापस करा दिया।

निरीक्षण के दौरान जसीडीह कांवड़िया भोजनालय, मुन्नीलाल मिष्ठान भंडार, कृष्णा स्वीट्स, भोले भोजनालय, गणेश मिष्ठान, हरिलाल भोजनालय, महादेव भोजनालय, होटल रमेश कुल्फी, आरपीएफ कैंटीन, अमन एजेंसी, जनता होटल, राजेश होटल, देशबंधु होटल, होटल पाम ट्री इन, सुरुचि रेस्टोरेंट, होटल आशा इन और उत्तम गुपचुप टिकिया समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

Jharkhand Govt Ad
मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (एमएफटीएल) के माध्यम से दाल, चटनी, अचार, मिर्च, हल्दी, छोला, आलू भुजिया, आलू टिकिया और सब्जी सहित 65 खाद्य नमूनों का परीक्षण किया गया। जांच में 8 नमूनों में स्टार्च और मेटानिल येलो जैसी मिलावट पाई गई। इसके बाद संबंधित खाद्य कारोबारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए लगभग 8 किलोग्राम मिलावटी छोला मौके पर ही नष्ट कराया गया।

अभियान के दौरान मिली सूचना पर रेलवे मार्ग से बिहार के झाझा और किऊल क्षेत्र से भेजे जा रहे लगभग 100 किलोग्राम संदिग्ध पेड़ा की भी जांच की गई। प्रारंभिक जांच में मिलावट की आशंका मिलने पर पूरी खेप को तत्काल वापस भेज दिया गया, जिससे इसकी बिक्री और आपूर्ति रोकी जा सके।

यह भी पढ़ें: Deoghar News:रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के निर्देश पर RPF-GRP का बड़ा अभियान, अवैध पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई

वहीं मेधा डेयरी में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की यूरिया और डिटरजेंट जांच की गई, जो मानकों के अनुरूप पाई गई। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि श्रावणी मेला अवधि में निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा और मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: श्रावणी मेले में तकनीक का संगम, डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने किया VR शिविर का उद्घाटन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल और एमएसई विक्रेताओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए बरोरा में हुआ सम्मेलन Dhanbad News: बीसीसीएल और एमएसई विक्रेताओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए बरोरा में हुआ सम्मेलन
Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा व विधायक बसंत सोरेन ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत
Dumka News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण
Deoghar News: जेएलकेएम ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना, जेपीएससी-जेएसएससी में धांधली का आरोप
Deoghar News: श्रावणी मेले में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, 65 खाद्य नमूनों की हुई जांच
Deoghar News: मधुपुर एसडीओ राजीव कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर शिक्षकों संग की बैठक
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिमा का किया अनावरण
Deoghar News: श्रावणी मेले में तकनीक का संगम, डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने किया VR शिविर का उद्घाटन
Deoghar News: सावन के दूसरे दिन बाबा धाम में उमड़ा जनसैलाब, 105 किमी पैदल चलकर पहुंचे लाखों कांवरिये
Shravani Mela 2026: पहली सोमवारी पर सूचना सह सहायता केंद्र और मातृत्व विश्राम गृह बने श्रद्धालुओं का सहारा
Hazaribagh News: पदमा ओपी पुलिस ने अभियान चलाकर तीन फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार