Dumka News: बासुकीनाथ श्रावणी मेला 2026: श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन बांट रहा शीतल वाटर पाउच
दूर-दराज़ से आने वाले कांवरियों को गर्मी में मिल रही बड़ी राहत
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 के दौरान बाबा बासुकीनाथ धाम पहुंच रहे लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दुमका जिला प्रशासन विशेष सेवा अभियान चला रहा है। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर मेला क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं के बीच लगातार शीतल वाटर पाउच वितरित किए जा रहे हैं।
दुमका: राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 के दौरान बाबा बासुकीनाथ धाम में जलार्पण के लिए पहुंच रहे लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन लगातार सेवा कार्यों में जुटा है। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा के निर्देश पर मेला क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं के बीच शीतल वाटर पाउच का वितरण किया जा रहा है, ताकि लंबी यात्रा के दौरान उन्हें राहत मिल सके।
दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न सेवा केंद्रों और प्रमुख स्थलों पर पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है। सुरक्षा बल के जवान, तैनात कर्मी और स्वयंसेवक सेवा भाव से श्रद्धालुओं के बीच वाटर पाउच वितरित कर रहे हैं।



Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts


Latest News


