जिला प्रशासन
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... Ranchi News: बिना अनुमति रैली-जुलूस पर प्रशासन सख्त, आयोजकों को देनी होगी पूरी जानकारी
Published On
By Mohit Sinha
रांची में धरना-प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली और आमसभाओं के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने से पहले रांची सदर या बुंडू के अनुमंडल पदाधिकारी से निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। आयोजकों को कार्यक्रम की तारीख, समय, जुलूस का मार्ग और संभावित प्रतिभागियों की संख्या सहित आवश्यक जानकारी प्रशासन को देनी होगी। Pakur News: चार आश्रितों को मिली सरकारी नौकरी, डीसी मेघा भारद्वाज ने बांटे नियुक्ति पत्र
Published On
By Mohit Sinha
पाकुड़ जिले में अनुकंपा नियुक्ति के तहत चार परिवारों को नई उम्मीद मिली है। समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपे। Jamshedpur News: जिला शिक्षा प्रदर्शन समीक्षा रिपोर्ट में पूर्वी सिंहभूम सबसे आगे
Published On
By Suman Kumari
पूर्वी सिंहभूम ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अगस्त 2026 की जिला शिक्षा प्रदर्शन समीक्षा रिपोर्ट में झारखंड के सभी 24 जिलों में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले की रैंकिंग विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, विद्यालयों की नियमित निगरानी, शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा, शिक्षा संबंधी आंकड़ों के समय पर संकलन और प्रशासनिक व्यवस्था समेत 23 प्रमुख मानकों एवं उपमानकों के आधार पर तय की गई। Ranchi News: विकास भवन रांची में स्वतंत्रता दिवस पर डीडीसी संजय भगत ने फहराया तिरंगा
Published On
By Suman Kumari
रांची के विकास भवन परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। उप विकास आयुक्त संजय कुमार भगत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक पारस राणा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण और अपर समाहर्त्ता रामनारायण सिंह समेत कई जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। Garhwa News: बरडीहा में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, 15 अगस्त को तय समय पर होगा झंडोतोलन
Published On
By Mohit Sinha
गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में 15 अगस्त को होने वाले झंडोतोलन कार्यक्रम की समय-सारणी निर्धारित की गई। Pakur News : जन समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
Published On
By Suman Kumari
पाकुड़ समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सड़क निर्माण, बकाया भुगतान, कार्य उपलब्ध कराने, घर के सामने लगे ट्रांसफार्मर को हटाने, भूमि विवाद, आवास योजना का लाभ दिलाने समेत कई मामलों को लेकर आवेदन प्राप्त हुए। Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं फरियादें, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
Published On
By Suman Kumari
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गईं। राशन कार्ड, पेंशन, मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, भू-अर्जन, मुआवजा और राजस्व से जुड़े कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने और आम लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर से राहत दिलाने के निर्देश दिए। Sahibganj News: स्वतंत्रता दिवस 2026: उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Published On
By Mohit Sinha
साहिबगंज में 80वें स्वतंत्रता दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय मुख्य समारोह सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में आयोजित होगा। सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और विद्यालयों में निर्धारित समय के अनुसार ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे। Deoghar News: पहली सोमवारी पर देवघर डीसी का तड़के निरीक्षण, बाबा धाम की व्यवस्थाओं की समीक्षा
Published On
By Susmita Rani
राजकीय श्रावणी मेला 2026 की पहली सोमवारी पर देवघर के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने तड़के मेला क्षेत्र, रूटलाइन और बाबा बैद्यनाथ धाम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य शिविर, क्यू कॉम्प्लेक्स, पार्किंग, पेयजल, बिजली और मिस्ट कूलिंग सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सेवा भाव से ड्यूटी निभाने तथा श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। Giridih News: पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं कराने के निर्देश, फुटबॉल स्टेडियम निर्माण में तेजी लाने पर जोर
Published On
By Susmita Rani
गिरिडीह की उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने खेल एवं पर्यटन विभाग की योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विकास, निर्माणाधीन फुटबॉल स्टेडियमों में तेजी, खेल सामग्री के वितरण और पे-एंड-प्ले मॉडल के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर दिया गया। Giridih News: पंचायत स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश, खिलाड़ियों को मिलेगा मंच
Published On
By Susmita Rani
गिरिडीह की उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने खेल एवं पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, बजट उपयोग, लंबित कार्यों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर जिलेभर में विशेष प्रमाण-पत्र शिविर का आयोजन
Published On
By Susmita Rani
गिरिडीह जिले में उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर 5 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक सभी ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में जाति, आय, आवासीय, जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र के आवेदन लेकर त्वरित प्रक्रिया के तहत प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे। जिला प्रशासन का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को आमजन तक स्थानीय स्तर पर पहुंचाना और लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत देना है। 




