Sahibganj News: स्वतंत्रता दिवस 2026: उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

समाहरणालय में उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

 Sahibganj News: स्वतंत्रता दिवस 2026: उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
स्वतंत्रता दिवस तैयारियों की समीक्षा करते अधिकारी

साहिबगंज में 80वें स्वतंत्रता दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय मुख्य समारोह सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में आयोजित होगा। सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और विद्यालयों में निर्धारित समय के अनुसार ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे।

साहिबगंज: आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस 2026 के गरिमामय, सुव्यवस्थित और सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और विभिन्न विभागों एवं संबंधित पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं समन्वित रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

 बैठक में निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी 15 अगस्त 2026 को मुख्य जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सिद्धो-कान्हू स्टेडियम, साहिबगंज में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, संस्थानों एवं विद्यालयों में ध्वजारोहण के लिए निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Jharkhand Govt Ad
उपायुक्त ने सभी सरकारी कार्यालयों, विभागों, सार्वजनिक संस्थानों एवं विद्यालयों के कार्यालय प्रधानों तथा प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि मुख्य जिला स्तरीय समारोह से पूर्व निर्धारित समय के अनुसार अपने कार्यालयों एवं विद्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम सुनिश्चित करें। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पूर्णतः पालन करने का निर्देश भी दिया गया।

 बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माल्यार्पण कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि मुख्य समारोह स्थल स्थित सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से माल्यार्पण करेंगे। महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, शहीद भगत सिंह एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर नगर परिषद, साहिबगंज के कार्यपालक पदाधिकारी माल्यार्पण करेंगे। डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर उप विकास आयुक्त तथा चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर सदर पुलिस उपाधीक्षक द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रतिमाओं की साफ-सफाई, पर्याप्त संख्या में पुष्पमालाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: शिवगादी धाम में पहली सोमवारी पर उमड़ा जनसैलाब, लगा भक्तों का तांता

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य आकर्षण परेड की तैयारियों की भी बैठक में विस्तृत समीक्षा की गई। परेड का संपूर्ण संचालन एवं प्रबंधन पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में किया जाएगा। परेड में जिला सशस्त्र बल, जैप-9 के जवान, जैप-9 की महिला पुलिस बल, एनसीसी के महिला एवं पुरुष कैडेट्स तथा जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: मधुश्रावणी महापर्व शुरू: साहिबगंज में नवविवाहिताओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा 13 दिवसीय व्रत

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh  News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना Hazaribagh News: बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर जनाक्रोश, 9 घंटे बाद खत्म हुआ धरना
Sahibganj News: :हावड़ा–राजगीर स्पेशल ट्रेन की वापसी की उम्मीद, साहिबगंज रूट के यात्रियों को राहत
सिडनी में झारखंड के उद्योगपति अरुण सिन्हा हुए सम्मानित, बढ़ाया देश और राज्य का मान
Ranchi News: SIR पर कांग्रेस का हमला, मतदाता सूची की गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Koderma News: DAV पब्लिक स्कूल में नियमित सामूहिक पीटी, स्वस्थ शरीर-स्वस्थ मन का दिया संदेश
Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, विद्यार्थियों ने पेश किए आकर्षक विज्ञान मॉडल
Jharkhand Politics: विधानसभा में गूंजेगा JPSC-JSSC मामला, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
Shravani Mela 2026 : देवघर प्रशासन की डिजिटल पहल, श्रावणी मेला में फोटो अपलोड कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
JPSC विवाद: रांची में आंदोलनरत छात्रों से हेमंत सोरेन ने की वार्ता पहल, सर्किट हाउस में बुलाया प्रतिनिधिमंडल
Ranchi News: सीसीएल अरगड़ा क्षेत्र में लगा समाधान शिविर, अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान
JPSC विवाद: पाकुड़ में JLKM का प्रदर्शन, युवाओं के मुद्दों पर सरकार से की 11 सूत्री मांग
Facebook Controversy: प्रधानमंत्री का वीडियो हटाने पर मेटा से जवाब तलब, मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन में बिना शर्त माफी की मांग