Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर जिलेभर में विशेष प्रमाण-पत्र शिविर का आयोजन
5 अगस्त से 25 अगस्त तक सभी पंचायतों और वार्डों में आयोजित होंगे शिविर
गिरिडीह जिले में उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर 5 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक सभी ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में जाति, आय, आवासीय, जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र के आवेदन लेकर त्वरित प्रक्रिया के तहत प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे। जिला प्रशासन का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को आमजन तक स्थानीय स्तर पर पहुंचाना और लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत देना है।
गिरिडीह: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों की ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों के सभी वार्डों में 05 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से आम नागरिकों को जाति, आवासीय, आय, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र का त्वरित एवं सुगम निर्गमन सुनिश्चित किया जाएगा।
उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को आमजन के और अधिक निकट पहुंचाना तथा प्रमाण-पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाना है। इसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड में विशेष शिविर आयोजित कराने का निर्देश दिया गया है।

सुधीर सिन्हा
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.





