Pakur News: चार आश्रितों को मिली सरकारी नौकरी, डीसी मेघा भारद्वाज ने बांटे नियुक्ति पत्र
अनुकंपा नियुक्ति समिति की अनुशंसा के आधार पर जारी किए गए नियुक्ति पत्र
पाकुड़ जिले में अनुकंपा नियुक्ति के तहत चार परिवारों को नई उम्मीद मिली है। समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
पाकुड़: पाकुड़ जिले के समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने अनुकंपा नियुक्ति समिति की अनुशंसा के आधार पर मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह नियुक्तियां अनुकंपा समिति द्वारा 04 अगस्त 2026 को की गई अनुशंसा के आलोक में प्रदान की गईं।
इस अवसर पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने चार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।ईमानदारी और अनुशासन के साथ कार्य करने का दिया संदेश
उन्होंने नव नियुक्त कर्मियों को ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि सरकारी सेवा समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी नव नियुक्त कर्मियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने कार्यों के माध्यम से विभाग और जिला प्रशासन की गरिमा को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
Related Posts
Latest News



