बीएसएल में साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र, 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
प्रशिक्षण में सुरक्षित पासवर्ड, संदिग्ध ई-मेल और लिंक से बचाव के उपाय बताए गए
बोकारो स्टील प्लांट के सतर्कता विभाग की ओर से आगामी सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 और तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान के तहत साइबर सुरक्षा एवं साइबर स्वच्छता विषय पर एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। सीएंडआईटी विभाग के सहयोग से हुए कार्यक्रम में एमएम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों, सतर्कता विभाग के अधिकारियों तथा एमजंक्शन के प्रतिनिधियों समेत 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट के सतर्कता विभाग द्वारा आगामी ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026’ तथा वर्तमान में संचालित ‘तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान’ के अंतर्गत सीएंडआईटी विभाग के सहयोग से ‘साइबर सुरक्षा एवं साइबर स्वच्छता’ विषय पर एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य संयंत्र के अधिकारियों एवं कर्मियों को उभरते साइबर जोखिमों के प्रति जागरूक एवं सतर्क करना, सुरक्षित डिजिटल कार्यशैली को बढ़ावा देना तथा संगठन में निवारक सतर्कता की संस्कृति को और सुदृढ़ करना था।कार्यक्रम में सामग्री प्रबंधन (एमएम) विभाग के मुख्य महाप्रबंधक सहित एमएम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी, सतर्कता विभाग के अधिकारी तथा एमजंक्शन के प्रतिनिधियों सहित कुल 45 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।बोकारो स्टील प्लांट का सतर्कता विभाग विभिन्न जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मियों में सतर्कता, सत्यनिष्ठा एवं जिम्मेदार कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ सुरक्षित डिजिटल कार्यशैली को प्रोत्साहित कर रहा है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से संयंत्र में निवारक सतर्कता एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता को निरंतर मजबूत किया जा रहा है।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts
Latest News



