Sahebganj News: खनन-खनिज अधिनियम 2026 के खिलाफ JMM का बड़ा आंदोलन

जन कल्याणकारी योजनाओं पर पड़ेगा सीधा असर

Sahebganj News: खनन-खनिज अधिनियम 2026 के खिलाफ JMM का बड़ा आंदोलन
(झामुमो प्रेस वार्ता)

साहिबगंज में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने केंद्र के नए खनन-खनिज अधिनियम 2026 का विरोध करते हुए इसे राज्य के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का नुकसान बताया। इसके खिलाफ झामुमो 7 सितंबर से राज्यव्यापी आंदोलन और धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा।

साहिबगंज: खनन-खनिज अधिनियम 2026 को लेकर झारखंड में सियासी पारा चढ़ गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र सरकार के नए कानून के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता-सचिव पंकज मिश्रा ने प्रेस वार्ता में केंद्र के नए कानून पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का नया खनन कानून झारखंड के हितों के खिलाफ है। इसके लागू होने से राज्य को करीब 15 हजार करोड़ रुपये का भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है।

पंकज मिश्रा ने कहा कि खनिज संपदा से मिलने वाले राजस्व में कमी का सीधा असर राज्य की आर्थिक स्थिति और जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ेगा। गरीबों के लिए चल रही मंईयां सम्मान योजना, बुजुर्गों की पेंशन समेत अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नए कानून को लेकर अपनी आपत्ति केंद्र के समक्ष रखी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कानून को लेकर झारखंड की चिंताओं से अवगत कराया है। झामुमो ने राष्ट्रपति से भी मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं, जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा विवाद पर भी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। पंकज मिश्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा छात्र आंदोलन को भड़का रही है और अपने गुंडों से हिंसा कराने की कोशिश कर रही है।

पंकज मिश्रा ने छात्रों से अपील की कि वे 15 सितंबर तक हाईकोर्ट की प्रक्रिया का इंतजार करें, सरकार छात्रों के हित में खड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं के भविष्य के साथ राजनीति कर रही है। झामुमो ने ऐलान किया कि केंद्र के खनिज संपदा बिल के खिलाफ 7 सितंबर से प्रखंड मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन कर गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाया जाएगा, साथ ही पूरे राज्य में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। मौके पर बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान, केंद्रीय समिति सदस्य संजय मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: Sahibganj News: विद्या भारती विद्यालय में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Koderma News: नवादा-गिरिडीह रेल लाइन को जसीडीह तक विस्तार की बाबूलाल मरांडी ने रेल मंत्री से की मांग
Koderma News: नाबालिग छात्रा के अपहरण और शारीरिक शोषण मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
छेड़खानी के विरोध पर दो पक्षों में जमकर हंगामा, डीएसपी और इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा
Koderma News: स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल गुमो बरवाडीह में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
FJCCI Election 2026: संतोष कुमार ने पेश किया टीम पी-21 का विजन, मजबूत चैंबर बनाने का संकल्प
बीएसएल में साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता पर जागरूकता सत्र, 45 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
बीएसएल के टेक्निकल सेल में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह संपन्न...विजेताओं को किया गया सम्मानित
निखार हत्याकांड: टीएमएच से जेल पहुंचा राघव...शूटरों के मोबाइल से जुड़ा मिला बड़ा सबूत
Giridih News: Shreeja’s Coaching Campus का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर शिक्षा की सुविधा
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
Ranchi News: टाइगर मोबाइल के पुलिसकर्मियों ने किया फायरिंग अभ्यास, ऑपरेशनल तत्परता पर जोर