Koderma News: कस्तूरबा की छात्राओं का फूटा गुस्सा, वार्डन के खिलाफ निकाला 7 किमी पैदल मार्च
कड़क धूप में कई छात्राएं हुई बेसुध
कोडरमा के सतगावां स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने घटिया भोजन, शौचालय सफाई कराने और वार्डन के दुर्व्यवहार के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय तक 7 किमी पैदल मार्च निकाला। इस दौरान धूप से कई छात्राएं बेहोश हो गईं, जिसके बाद छात्राओं ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन सौंप कार्रवाई की मांग की।
कोडरमा: सतगावां प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पोखरडीहा की छात्राओं ने बदहाल व्यवस्था, घटिया खान-पान और वार्डन के दुर्व्यवहार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को आक्रोशित छात्राओं ने विद्यालय परिसर से प्रखंड मुख्यालय तक 7 किलोमीटर लंबा पैदल सड़क मार्च निकाला।
इस दौरान चिलचिलाती धूप और थकान के कारण कई छात्राएं सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं, जिन्हें इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्राओं ने वार्डन प्रतीक्षा कुमारी मिंज को हटाने की मांग को लेकर हाथों में तख्तियां थाम रखी थीं। छात्राओं के मुख्य आरोप इस प्रकार हैं। लंबे समय से भोजन की गुणवत्ता खराब है।बच्चियों को शोषण बच्चियों से खुद खाना बनवाना सभी से बर्तन धुलवाए जाते हैं वहां तक बच्ची से शौचालय भी साफ कराने का मामला शामिल हैं।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts


Latest News








